Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में बढ़ीं मोबाइल चोरी की घटनाएं, सबसे ज्यादा खतरा किन स्टेशनों पर?

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन सिर्फ एक परिवहन माध्यम नहीं, बल्कि मुंबई की जीवनरेखा मानी जाती है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में लाखों लोग रोज़ाना लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। स्मार्टफोन के इस दौर में सफर के दौरान मनोरंजन, काम और परिवार से जुड़े रहने के लिए यात्री लगातार अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब यही स्मार्टफोन लोकल ट्रेन में चोरी का सबसे बड़ा निशाना बनते जा रहे हैं।

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 से अब तक 37,398 मोबाइल चोरी के मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से सिर्फ 16,154 मामलों में ही मोबाइल बरामद हो सका है। साल 2023 में अकेले 12,989 मोबाइल फोन चोरी हुए।

Mumbai Local Train

सबसे ज्यादा खतरा किन स्टेशनों पर?

GRP के आंकड़े बताते हैं कि कुर्ला स्टेशन मोबाइल चोरी के मामलों में सबसे आगे है। इसके अलावा कल्याण स्टेशन भी बेहद संवेदनशील माना गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन दोनों स्टेशनों पर भारी पुलिस बंदोबस्त के बावजूद चोरी की घटनाएं सबसे ज़्यादा होती हैं।

हर दिन औसतन 18-20 फोन चोरी

मुंबई लोकल में रोज़ाना औसतन 18 से 20 महंगे स्मार्टफोन चोरी हो जाते हैं। इसका मतलब है कि हर हफ्ते करीब 135 से 140 फोन, और हर महीने लगभग 950 फोन चोरी होते हैं।

कैसे काम करती हैं चोरों की गैंग?

रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "अधिकतर मामलों में छोटे-छोटे गिरोह सक्रिय होते हैं जो सामूहिक रूप से काम करते हैं। हमने हाल ही में ऐसे ही एक गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के एक सदस्य के पकड़े जाने पर चोरी की घटनाओं में थोड़ी गिरावट आती है, क्योंकि ये लोग एक दिन में कई फोन चोरी करते हैं।"

चोरी का पता कब चलता है?

अधिकांश यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद ही अपने मोबाइल के चोरी होने का पता चलता है। ऐसे में यह समझना मुश्किल होता है कि चोरी कहां हुई। पुलिस अधिकारी बताते हैं, "फोन गायब होने की जानकारी मिलते ही हम एफआईआर दर्ज करते हैं और जांच शुरू करते हैं। अगर मोबाइल जबरन छीना गया हो, तो हम CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करते हैं।"

यात्रियों को सावधानी बरतने है जरूरत

रेलवे पुलिस अब मोबाइल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अधिक सतर्क है। हालांकि यात्रियों को भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। सफर के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों और डिब्बों में विशेष ध्यान दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+