Mumbai Ka Mausam: मायागरी में बदला मौसम का मिजाज, आबोहवा हुई खराब, स्कूल खुले या बंद? क्या है IMD का अपडेट?
Mumbai Ka Mausam: मंगलवार की तुलना में आज मुंबई की सुबह काफी साफ और खुशनुमा हुई है, हालांकि ठंडी हवाओं ने तड़के लोगों को थोड़ा तंग जरूर किया लेकिन दिन चढ़ने के साथ सब सामान्य हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में वेदर साफ और शुष्क रहेगा और दिन में धूप निकलेगी।
आपको बता दें कि मुंबई सुबह धुंध के आगोश में थी जिसकी वजह से दृश्यता प्रभावित हुई लेकिन कुछ देर बाद स्थिति ठीक हो गई। मंगलवार को मुंबई में धुंध ज्यादा थी, जिससे कि सड़कों पर वाहन चलाते वक्त लोगों को काफी दिक्कत हुई थी लेकिन आज हालात कल से ठीक हैं, हालांकि स्थिति को अभी पूरी तरह से सामान्य होने में वक्त लगेगा।

क्या मुंबई में आज स्कूल खुले हैं या बंद? (Mumbai Ka Mausam)
मुंबई में 7 जनवरी 2026 को मौसम के कारण स्कूल बंद होने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है। मुंबई-महाराष्ट्र में स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं, IMD ने बारिश या किसी खतरनाक मौसम की चेतावनी नहीं दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यहां पर न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका जताई है।
बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं
मुंबई का मौसम अगले कुछ दिनों में ऐसे रहने की संभावना है, यहां पर तापमान दिन में औसतन लगभग 27-31°C के बीच ही रहेगा और बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।
मुंबई में AQI काफी खराब (Mumbai Ka Mausam)
तो वहीं दूसरी ओर कहा है कि यहां की आबोहवा में सुधार के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज सुबह 5 बजे मुंबई का AQI 319 तक पहुंच गया, जो कि 'अत्यंत खराब' (severe) श्रेणी में आता है। बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन या हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि वे खराब हवा के हानिकारक प्रभावों से बच सकें।
AQI श्रेणियां और स्वास्थ्य
- 0-50: अच्छी हवा (Good)
- 51-100: संतोषजनक (Satisfactory)
- 101-200: मध्यम / खराब (Moderate / Poor)
- 200+ : अस्वास्थ्यकर (Unhealthy) - संवेदनशील व्यक्तियों के लिए गंभीर
कुछ सुझाव
- सुबह/शाम आप वॉक के लिए जा सकते हैं।
- उच्च ट्रैफिक इलाकों में मास्क का उपयोग करें।
- बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोग वाले लोगों को प्रदूषित इलाकों में कम समय बिताना चाहिए।
- अगर आंख या गले में जलन महसूस हो, तो बाहर जाने के बाद घर में साफ हवा वाले स्थान पर रहें।












Click it and Unblock the Notifications