महाराष्ट्रः मुंबई शहर के नाम बना ये बड़ा रिकॉर्ड, 100 फीसदी 18+ आबादी हुई फुली वैक्सीनेटेड

मुंबई। बीते मंगलवार को मुंबई की पूरी वयस्क आबादी फुली वैक्सीनेटेड हो गई। इसके साथ ही मुंबई शहर देश के सभी महानगरों में पहला मेट्रो सिटी बन गया है, जहां पूरी व्यस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। बता दें कि मुंबई में 92.39 लाख वयस्कों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। वहीं यह उपलब्धि हासिल करने वाला मुंबई महाराष्ट्र का पहला जिला भी बन गया है।

mumbai first metro city in india who vaccinate 100 percents in adult age category

मुंबई ने दिल्ली और बेंगलुरु को पछाड़ा

मुंबई ने दिल्ली और बेंगलुरु को पछाड़ते हुए 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 100 फीसदी वैक्सीनेटेड का लक्ष्य पूरा लिया है। जबकि दिल्ली और बेंगलुरु में 95% से कम आबादी को दूसरा शॉट दिया गया है। 16 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से शहर ने 2.05 करोड़ खुराकें दी हैं।

बीएमसी के एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर ने बताया बड़ी उपलब्धि
बीएमसी के एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर सुरेश काकानी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया और यहां तक ​​पहुंचने का श्रेय नगर निगम की टीमों और स्थानीय प्रतिनिधियों को दिया। उन्होंने कहा, " हम सामुदायिक भागीदारी और टीकाकरण की भूमिका के बारे में जागरूकता के कारण ये उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा, मुंबई में टीकाकरण 10 केंद्रों से शुरू हुआ, जो महीनों में 400 से अधिक हो गया, जिसमें निजी क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके टीकाकरण केंद्रों ने न केवल स्थानीय आबादी बल्कि पड़ोसी निगमों के लोगों को भी पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+