Mumbai: 70 फीसदी फर्नीचर पर छूट, 10 ग्राम सोना... गुड़ी पड़वा पर फ्लैट खरीदने पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर
Gudi Padwa 2023:रियल एस्टेट कंपनियों के मुताबिक मार्च का महीना विशेष रूप से लक्जरी सेगमेंट के घर खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण होने का अनुमान है, क्योंकि अप्रैल से केंद्र की नवीनतम बजट घोषणा के अनुसार कर लगाया जाएगा।

Gudi Padwa 2023: विक्रम संवत 2080 का शुभारंभ आज यानी 22 मार्च 2023 से हो गया है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है, जिसे गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र सहित इस पर्व को कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस बार गुड़ी पड़वा पर मुंबई में रियल स्टेट डेवलपर्स की तरफ से फ्लैट खरीदने वालों को जरदस्त ऑफर दिया जा रहा है। बता दें कि रियल एस्टेट क्षेत्र जो कोविड काल के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुआ था, हाल के वर्षों में धीमी गति से वापसी कर रहा है।
शहर के प्रमुख डेवलपर 'ग्रुप सैटेलाइट' फर्नीचर की कीमत पर 70 फीसदी की छूट दे रहा है। इसके अलावा, यह गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर फ्लैट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए विशेष मूल्य निर्धारण छूट या 10 ग्राम सोना भी प्रदान कर रहा है।
हिमांशु जैन, उपाध्यक्ष (बिक्री, विपणन और सीआरएम) ने कहा कि यह अपने सपनों का घर खरीदने और शहर की सीमा के भीतर सस्ती कीमत पर सर्वश्रेष्ठ जीवन शैली का अनुभव करने का सबसे अच्छा अवसर है। रियल एस्टेट सेक्टर गुड़ी पड़वा जैसे शुभ अवसरों पर अधिक से अधिक फ्लैट बिक्री की उम्मीद रखता है। घर खरीदने के रुझान में सुधार के कारण इस साल त्योहार अधिक आनंदमय होगा।इसी तरह, रनवाल ग्रुप ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र जिसने पिछले कुछ वर्षों में एक मजबूत पुनरुद्धार देखा है, अब इस शुभ अवसर पर बिक्री की गति को बनाए रखने की उम्मीद करता है।
लब्धि लाइफस्टाइल लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए 10:80:10 भुगतान योजना शुरू की है और गुड़ी पड़वा के अवसर पर एक मॉड्यूलर किचन की पेशकश की है। इसके अलावा, खरीदार अपने वडाला प्रोजेक्ट में घर खरीदने पर अपने पुराने घर का आदान-प्रदान भी कर सकते हैं। सीईओ विकास जैन ने कहा कि त्योहारों का मौसम और रियल एस्टेट उद्योग हमेशा गतिविधियों, नए लॉन्च, ऑफ़र, लाभ, आकर्षक भुगतान योजनाओं आदि से भरा रहता है और गुड़ी पड़वा एक ऐसा ही शुभ अवसर है।
गौरतलब है कि गुड़ी पड़वा के दौरान सार्वजनिक अवकाश के कारण स्टांप ड्यूटी और निबंधन कार्यालय सहित सभी सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। एक अधिकारी ने कहा, इसलिए होमबॉयर्स बिल्डर कार्यालय में अपनी ओर से सभी पंजीकरण औपचारिकताओं को पूरा करते हैं और अन्य कार्य दिवसों पर रजिस्ट्रार के कार्यालय द्वारा आगे बढ़ाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications