Bandra Fire: बांद्रा के मॉल में भीषण आग, 13 फायर बिग्रेड ने 9 घंटे में पाया काबू, जानें कब-कब झुलसी मुंबई?
Bandra Square Mall fire: मुंंबई के बांद्रा में मंगलवार को तड़के लिंकिन रोड पर स्थित स्क्वायर मॉल बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। ये आग चार मंजिला स्क्वायर मॉल के बेसमेंट में स्थित क्रोमा शोरूम में लगी और थोड़े ही समय में आग बिल्डिंग के सभी फ्लोर तक पहुंच गई।
मॉल में स्थित क्रोमा शोरूम में ये आग मंगलवार की सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर लगी। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझााने के लिए अग्निशमन की 13 गाड़ियां, NDRF की टीम और नगर निगम, मुंबई पुलिस को लगाना पड़ा। आग बुझाने के लिए 'फायर-रोबोट' जंबो पानी टैंकरों का इस्तेमाल किया गया। लगभग 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NDRF और दमकल की टीम इस आग पर काबू पा सकी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार चार मंजिला मॉल में काफी नुकसान हुआ है। आग इतनी भयंकर थी कि मॉल के ऊपर लगे शीशे टूट गए और क्रोमा शोरूम जल कर तबाह हो गया। हालांकि, सौभाग्य से इस घटना में किसी भी अनहोनी की खबर नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर मॉल के बगल की बिल्डिंग को भी खाली करवा दिया गया है।
प्रत्यशदर्शियों के अनुसार आग मंगलवार की सुबह मॉल के बेसमेंट में क्रोमा शोरूम में लगी और कुछ ही देर में आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। मॉल की बिल्डिंग से तेज आग की लपटे और काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। चूंकि आग सुबह लगी इसलिए उस समय दुकानदार और कर्मचारी वहां नहीं थे जिस कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी में झुग्गियों में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर खाक, दो लोगों की दर्दनाक मौत
कितने का हुआ नुकसान?
मॉल में लगी आग में क्रोमा का शोरूम जलकर तबाह हो गया है जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ। इसके अलावा मॉल में स्थित अन्य शोरूम भी आग की चपेट में आए जिससे दुकानदारों का भारी नुकसान हो गया है। हालांकि आग क्यों लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
जीशान का आरोप- आग फायर ब्रिगेड की लापरवाही के कारण बढ़ी
मॉल में आग लगने की खबर सुनते ही एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग के बढ़ने के लिए फायर ब्रिगेड की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। जीशना ने कहा "हम सुबह 4 बजे से यहां हैं। मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि यह आग फायर ब्रिगेड की लापरवाही के कारण बढ़ी है। हम और आम नागरिक सुबह 4 बजे से यहां हैं। बेसमेंट में क्रोमा में एक छोटी सी चिंगारी थी। हमने उनसे और पानी लाने का अनुरोध किया, लेकिन उनके पास उपकरण नहीं थे। अगर उनके पास उपकरण थे भी, तो वे उनका उपयोग करना नहीं जानते थे,"
सिद्दीकी ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं कहता रहा कि ऊपर रेस्टोरेंट और सिलेंडर हैं, लेकिन अग्निशमन विभाग ने मेरी एक नहीं सुनी। आम नागरिक जानता है कि यह अग्निशमन विभाग की लापरवाही है।"
#WATCH | मुंबई: NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा, "हम सुबह 4 बजे से यहां हैं, मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि ये आग फायर ब्रिगेड की लापरवाही की वजह से बढ़ी है। हम और आम नागरिक सुबह 4 बजे से यहां हैं, बेसमेंट में क्रोमा में एक छोटा सा स्पार्क हुआ था, हमने उनसे और पानी लाने का… https://t.co/8f5VO9D406 pic.twitter.com/USo1tuJJsz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2025
कब-कब आग के हवाले हुई मुंबई
दो दिन पहले ईडी कार्यालय में लगी थी आग
बता दें अभी दो बैलार्ड एस्टेट इलाके में ED कार्यालय दिन पहले 27 अप्रैल को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय की इमारत में आग लगी थी। बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित ED कार्यालय की इमारत में लगी आग में लाखों का फर्नीचर और कई फाइलें जलकर खाक हो गई थी।
जश्न मनाते हुए पटाखे से लगी थी आग
9 मार्च 2025 को भारत की क्रिकेट मैच में शानदार जीत की खुशी में पटाखे फोड़कर लोग जश्न मान रहे थे और मुंबई कमिश्नर आफिस के सामने की एक इमारत में आग लग गई थी हालांकि दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी जिससे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
12 मंजिला इमारत में आग
16 फरवरी 2025 को मुंबई के मज्जिद बंदर क्षेत्र की 12 मंजिला इमारत में आग लगी थी। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हुए थे। महिलाओं की मौत धुएं में दम घुटने से हुई थी। ये आग मीटर बॉक्स में लगी थी। इमारत सकरी होने के कारण आग का धुंआ पूरी इमारत में पहुंच गया था।
3 मंजिला इमारत में आग
5 अक्टूबर 2024 को मुंबई के चेंबूर क्षेत्र में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में 3 मंजिला इमारत में आग लगी थी जिसमें एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। ये घटना सुबह 5.20 पर घटी थी जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications