कौन हैं NCB के नए जांच अधिकारी संजय सिंह, जो समीर वानखेड़े की जगह आर्यन खान केस की करेंगे जांच

कौन हैं NCB के नए जांच अधिकारी संजय सिंह, जो समीर वानखेड़े की जगह आर्यन खान केस की करेंगे जांच

मुंबई, 06 नवंबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक (ऑप्स) संजय सिंह को अब समीर वानखेड़े की जगह 6 ड्रग्स मामलों की जांच सौंपी गई है। इन छह मामलों में ड्रग्स-ऑन-क्रूज केस यानी आर्यन खान का भी मामला शामिल हैं। संजय सिंह दिल्ली एनसीबी के अधिकारी हैं, जो विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले संजय सिंह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक के पद पर काम कर चुके हैं। 1996 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को फिलहाल मुंबई एनसीबी के उप महानिदेशक (ऑपरेशन) हैं।

Recommended Video

    Aryan Khan Drug Case: कौन हैं Sanjay Singh जो अब Aryan Khan केस की जांच करेंगे | वनइंडिया हिंदी
    Sanjay Kumar Singh

    आइए जानें आईपीएस संजय सिंह के बारे में?

    1.) संजय कुमार सिंह 1996 बैच के ओडिशा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने पहले ओडिशा पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में भी काम किया है।

    2.) ओडिशा पुलिस के साथ अपने समय के दौरान संजय कुमार सिंह ने एक अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के रूप में ड्रग टास्क फोर्स (डीटीएफ) का नेतृत्व भी किया।

    3.) संजय कुमार सिंह ने आयुक्त, भुवनेश्वर, और ट्विन सिटी, ओडिशा पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में भी कार्य किया।

    4.) सीबीआई के साथ संजय कुमार सिंह ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेल घोटाले सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों को संभाला है। जिसके बाद वह सुर्खियों में भी थे।

    5.) एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय कुमार सिंह को इस साल जनवरी में एनसीबी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार संजय कुमार सिंह 31 जनवरी 2015 को सेवानिवृत्ति होने वाले थे। लेकिन उनके अगले आदेश तक एनसीबी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा और आने वाले आदेश तक डीडीजी के पद पर बने रहेंगे।

    आर्यन खान केस की जांच अब तक एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े कर रहे थे। लेकिन फिलहाल आर्यन खान केस समेत 6 केसों की जांच समीर वानखड़े से ले लिए गए हैं। समीर वानखड़े पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद एनसीबी वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। शुक्रवार (05 नवंबर) को को आधा दर्जन मामले समीर वानखेड़े से संजय कुमार सिंह नेतृत्व वाली एसआईटी को 'स्थानांतरित' किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+