Maratha Reservation: सीएम शिंदे ने की फड़णवीस के साथ की बैठक, बोले- गलत दिशा में जा रहा विरोध

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक घटनाओं के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सोमवार देर शाम मराठा आरक्षण पर एक बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास पर गए। जहां दोनों नेताओं ने राज्य के हालात पर अहम चर्चा की।

मराठा आरक्षम की मांग को लेकर हिंसक विरोध पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। एक बयान में उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों को यह समझना जरूरी है इसके उन्हें ही नुकसान पहुंचता है। शिंदे ने कहा, "जो लोग हिंसा में शामिल हैं, उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इससे मराठा समाज को भी नुकसान होता है और उनके परिवारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"

CM Shinde meeting with Fadnavis

सीएम ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मनोज जरांगे पाटिल (मराठा आरक्षण कार्यकर्ता) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है।"

मराठा आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए आज महाराष्ट्र उप-समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने प्रदर्शनकारियों के की ओर हिंसक विरोध से शांति के विकल्प के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के नेतृत्व में एक सलाहकार बोर्ड का गठन किया है।

वहीं हिंसक घटनाओं के मद्देनजर जिला कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने बीड शहर में प्रदर्शन स्थल से 5 किलोमीटर के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

एनसीपी कार्यालय में लगाई आग
मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सोमवार को बीड शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यालय में आग लगा दी। इसके अलावा राकांपा विधायक संदीप क्षीरसागर और राज्य के पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर के आवास में भी आग लगाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+