महाराष्ट्र: लू लगने से 11 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, CM शिंदे ने 5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
महाराष्ट्र में रविवार को बड़ी घटना सामने आई है। भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर में भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान बड़ी घटना सामने आई है। समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। 24 लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपये दिए जाने की धोषणा की है। भर्ती लोगों का उचित इलाज किया जा रहा है।
रविवार को नवी मुंबई में एक मेगा कार्यक्रम के दौरान 120 लोगों की तबीयत खराब हो गई। लू लगने से सभी गंभीर रूप से बीमार हो गए। जहां सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया गया था। इसी दौरान लोगों की तबीयत खराब हो गई। लू लगने वाले लोगों को खारघर के टाटा अस्पताल ले जाया जा रहा है।
सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हीटस्ट्रोक से लोगों की मौत हुई है। मृतक के परिवारों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। अस्पताल में भर्ती लोगों का उचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री के पार देखा गया है। यह हाल अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही देखा गया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है, आगे गर्मी का सितम और देखा जा रहा है। लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है। नहीं तो लोग लू की चपेट में आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस पर फुल एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, बिना केंद्र का इंतजार किए सीधे खरीदेगी कोविड-19 वैक्सीन












Click it and Unblock the Notifications