'औरंगज़ेब की क़ब्र कभी नहीं हटनी चाहिए...', मनोज मुंतशिर ने दिया ऐसा बयान, मच गया घमासान
Aurangzeb Tomb Row: महाराष्ट्र में पहले औरंगजेब और अब उसकी कब्र को लेकर जमकर बवाल मचा है। राजनीतिक पार्टियां और कई संगठन औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि भाजपा के नेता ही नहीं महाराष्ट्र के लोग भी चाहते हैं कि औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए लेकिन ये सभी कार्रवाई कानू के अंतर्गत ही की जाएगी।
वहीं मशहूर गीतकार, लेखक मनोज मुंतशिर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में उन्होंने औरगंजेब की कब्र को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर ववाल मच गया है। सोशल मीडिया पर सनातनी और मुसलमानों के बीच एक नई बहस छिड़ गई है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मनोज मुंतशिर का ये वीडियो भाजपा नेता धुलाजी भाटी वंजारा ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा औरंगज़ेब की क़ब्र नहीं हटनी चाहिये, क्यूँ? मैं बताता हूँ! सही कहा आपने"मनोज मुंतशिर।
इस वीडियो में मनोज मुंतशिर ने कहा पूरे देश में आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र के महाराजा संभाजी नगर में बनी औरंगजेब की कब्र को हटनी चाहिए। मैं इस मांग के खिलाफ हूं। औरंगजेब की कब्र नहीं हटनी चाहिए, उनकी कब्र कभी नहीं हटनी चाहिए। क्यों? अगले तीस सेकेंड में मुझे ध्यान से सुनिए आपको जवाब मिल जाएगा।
1 मिनट 14 सेकेंड के वीडियो में मनोज मुंतशिर ने कहा जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम भगवान का मंदिर बना रहे थे तब तो कुछ लोग कहते थे कि भगवान राम कण-कण में हैं तो मंदिर बनवाने की जरूरत क्या है।
मनोज ने आगे कहा तो मैं भारत सरकार से विनती करता हूं कि औरंगजे की कब्र हटाने की जरूरर नहीं है उस पर शौचालय बनवा दो। आखिरकार उस हत्यारे के लिए यूरिया नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं।
इसके साथ ही हिंदू विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए मनोज मुंतशिर न कहा जो लोग कहते हैं कि किसी के बाप का हिंदुस्तान है, उन्हें बड़ी विनम्रता से बताना चाहता हू कि हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।
औरंगज़ेब की क़ब्र नहीं हटनी चाहिये, क्यूँ?
— Dhulaji Bhati Vanjara BJP🇮🇳 (@DhulajiVanjara) March 11, 2025
मैं बताता हूँ! सही कहा आपने @manojmuntashir जी #ManojMuntashir की जुबानी सुनो#संभाजीमहाराज #हिंदू pic.twitter.com/ItI08Afwkh
एक यूजर ने इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ चुका है। एक पक्ष जहां मनोज की तारीफ कर रहा है वहीं दूसरा पक्ष भड़क उठा है और गुस्सा निकाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications