महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को नहीं मिला वित्त मंत्रालय, जानें कौन से विभाग संभालेगी
Maharashtra deputy CM Sunetra Pawar portfolios:अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। मुंबई के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। "अजीत दादा अमर रहें" जैसे नारों के बीच आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महायुति के अन्य नेता तथा मंत्री उपस्थित थे।
महाराष्ट्र की पहली महिला और 11वीं उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही सुनेत्रा पवार को तीन महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए गए।

सुनेत्रा पवार को सौंपे गए ये मंत्रालय
सुनेत्रा पवार को आबकारी विभाग, खेल और युवा कल्याण, तथा अल्पसंख्यक कल्याण और विकास शामिल हैं। ये सभी विभाग इससे पहले उनके दिवंगत पति अजीत पवार के पास थे।हालांकि, 62 वर्षीय सुनेत्रा को वित्त विभाग नहीं दिया गया, जो अजीत पवार के पास भी था। वित्त मंत्रालय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास ही रखा है और उम्मीद है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा का बजट मुख्यमंत्री फडणवीस ही पेश करेंगे।
सुनेत्रा पवार को नहीं मिला वित्त मंत्रालय, जानें कौन संभालेंगा
शपथ लेने के बाद, सुनेत्रा पवार ने कहा कि वह महाराष्ट्र के लोगों के लिए 'अथक' और 'ईमानदारी' से काम करती रहेंगी। एक 'एक्स' पोस्ट में मराठी भाषा में उन्होंने दिवंगत अजीत पवार को याद किया। उन्होंने बताया कि अजीत पवार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए अपना पूरा जीवन जीने का मंत्र दिया था। उन्होंने अजीत पवार के निधन के बाद उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया।
शपथ लेने के बाद अजित पवार को याद कर सुनेत्रा पवार ने लिखी ये पोस्ट
सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 'एक्स' पर लिखा, "दादा के असामयिक निधन ने मेरे दिल पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है, लेकिन मुझे सच्चा सहारा उनकी कर्तव्यनिष्ठा, संघर्ष की शक्ति और लोगों के साथ उनके जुड़ाव से मिलता है, जो उन्होंने मुझे सिखाया था। मैं उनके न्यायपूर्ण, समानता-आधारित और विकसित महाराष्ट्र के सपनों को साकार करने के लिए अथक और ईमानदारी से काम करती रहूंगी।"
क्या संभालेगी एनसीपी अध्यक्ष पद?
इस बीच, सुनेत्रा पवार का महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से प्रभाव बढ़ा है। इससे पहले दिन में, उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की विधानमंडल दल का नेता बनाया गया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया है और अब संभावना है कि वह बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, जो अजीत पवार के निधन के बाद खाली हो गया है। कई एनसीपी नेता उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की भी मांग कर रहे हैं, यह पद भी उनके दिवंगत पति के पास था।
सुनेत्रा पवार ने चाचा ससुर शरद पवार को लिदया तगड़ा झटका
दिलचस्प बात यह है कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने कहा कि सुनेत्रा के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनसे 'कोई सलाह नहीं ली गई' थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2023 में हुए विभाजन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एकजुट होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। शरद पवार ने संकेत दिया था कि पुनर्मिलन की घोषणा 12 फरवरी को हो सकती है, हालांकि एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील दत्तात्रेय तटकरे ने इस दावे का खंडन किया है।












Click it and Unblock the Notifications