Maharashtra Weather Updates: मुंबई में आज भी राहत नहीं, नासिक,पालघर और पुणे में Red Alert जारी

मुंबई, 14 जुलाई। मायानगरी मुंबई में बारिश ने आफत पैदा कर दी है, इस वक्त पूरे राज्य में बारिश ने रंगत खराब कर रखी है। आज भी यहां कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नासिक, पालघर और पुणे जिलों में कई जगहों पर पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज भी इन जिलों में रेड अलर्ट जारी है।

Recommended Video

    Flood Update: Gujarat, Maharashtra, और MP में बाढ़ का कहर, 270 की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News
    ऑरेंज अलर्ट जारी

    ऑरेंज अलर्ट जारी

    तो वहीं ठाणे, मुंबई ,रायगड, रत्नागिरी,सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, अमरावती, नागपुर, वर्धा, यवतमाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर आंधी-तूफान आ सकता है। तो वहीं राजस्थान और गुजरात में भी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश की आशंका बनी हुई है।

    गोवा में भी जमकर बारिश होने की आशंका

    गोवा में भी जमकर बारिश होने की आशंका

    केवल मुंबई ही नहीं कर्नाटक में आज कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उडुपी, शिमोगा, दक्षिण कन्नडा, चिकमंगलूर और कोडागू में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं गोवा में भी आज जमकर बारिश होने की आशंका है, जिससे पर्यटकों को दिक्कत हो सकती है।

    कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है

    कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है।

    भारी बारिश की चेतावनी

    भारी बारिश की चेतावनी

    फिलहाल इन राज्यों में बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक यूं ही बना रहेगा। तो वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और अलर्ट जारी है तो वहीं गुजरात में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और यहां आज भी जमकर बादल बरस सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+