Maharashtra Weather Updates: भारी बारिश से अब तक 99 लोगों की मौत, मुंबई में Yellow Alert

मुंबई, 15 जुलाई। मायानगरी मुंबई समेत पूरा महाराष्ट्र भारी बारिश की गिरफ्त में हैं। जगह-जगह पानी भर जाने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है तो वहीं दूसरी ओर कई जिलों में नदियां उफान पर आ गई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसने आज पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रतनागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी है।

 NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को राहत कार्यों में लगाया गया गया

NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को राहत कार्यों में लगाया गया गया

भारी बारिश के बाद राज्य में बाढ़ जैसे पैदा हो गए हैं। महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है और 181 जानवरों की मृत्यु हुई है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है तो वहीं NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को राहत कार्यों में लगाया गया गया है।

'मैं बारीकी से निगरानी कर रहा हूं'

'मैं बारीकी से निगरानी कर रहा हूं'

तो वहीं महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'मैं बारीकी से निगरानी कर रहा हूं। सभी अधिकारी मेरे संपर्क में हैं। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम चल रहा है। किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो, उसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।'

कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी

कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी

केवल मुंबई ही नहीं कर्नाटक में आज कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कन्नडा, उडुपी, शिमोगा, दक्षिण कन्नडा, चिकमंगलूर और कोडागू में भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल इन राज्यों में बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक यूं ही बना रहेगा। तो वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और अलर्ट जारी है।

भारी बारिश की संभावना

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+