Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Weather Alert: मुंबई में भारी बारिश, BMC ने जारी किया अलर्ट, जानिए क्या होता है High Tide?

Maharashtra Weather Alert: मुंबई में सोमवार सुबह से तगड़ी बारिश हो रही है, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि ज़्यादातर बारिश रात 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई, जिसमें दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगर सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं।

आईएमडी ने आज भी यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मुंबई महानगर क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है तो वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी की है और लोगों को समंदर से दूर रहने के लिए कहा है।

Maharashtra Weather Alert

हाई टाइड क्या है? (What is High Tide)

हाई टाइड एक समुद्री घटना है जब समुद्र का जलस्तर सामान्य से अधिक ऊंचा हो जाता है। मुंबई जैसे समुद्र तटीय इलाकों में यह बहुत सामान्य है, लेकिन भारी बारिश के समय हाई टाइड से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।इस दौरान समुद्र में काफी ऊंची-ऊंची लहरें उठती हैं जिसने भयानक आवाज आती हैं और ये काफी शक्तिशाली होती हैं, ये अपनी चपेट में भारी से भारी चीजें भी ले लेती हैं। आमतौर पर दिन में दो बार हाई टाइड और दो बार लो टाइड होती है।

हाई टाइड के दौरान सावधानियाँ (Precautions During High Tide)

  • समुद्र तट से दूर रहें ।
  • छोटे बच्चों को तट के पास अकेला न जाने दें।
  • समाचार और मौसम अपडेट देखें ।
  • यदि हाई टाइड और भारी बारिश साथ में हो तो ऊँचे स्थान पर जाएं।
  • नाव या समुद्री यात्रा से बचें
  • स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें

बीएमसी द्वारा जारी High Tide का समय (Maharashtra Weather Alert)

बीएमसी ने उच्च ज्वार की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें नागरिकों को तटीय क्षेत्रों के पास सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

जलभराव की स्थिति (Maharashtra Weather Alert)

भारी बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, BMC की अपील

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि 'वे नवीनतम जानकारी के लिए मौसम विभाग और बीएमसी के सोशल मीडिया चैनलों और हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क करें।नागरिकों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित रहने की सलाह दी जाती है। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+