"हिंदू हैं, लेकिन हिंदी नहीं", महाराष्ट्र में त्रि-भाषा फॉर्मूले पर मचा बवाल, राज ठाकरे ने दी चेतावनी
Maharashtra three-language formula: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीस ने हाल ही में अन्य राज्यों में केंद्र सरकार की त्रि-भाषा को चल रहे विरोध के बीच बड़ा फैसला सुनाया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कक्षा एक से पांच तक तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को अनिवार्य कर दिया है।
त्रिभाषा फॉमूला शैक्षणिक सत्र 2025-26 बैच के नए पाठ्यक्रम से लागू कर दिया गया है। जिसके तहत मराठी, अग्रेंजी के अलावा अब हिंदी भी पढ़ाई जाएगी। इस नियम को महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया है। तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को लागू किए जाने का महाराष्ट्र में विरोध शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र की नव निर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने इसकी आलोचना करते हुए इसका विरोध किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राज ठाकरे ने एक पोस्ट शेयर जिसमें उन्होंने लिखा आपका जो भी त्रि-भाषा फॉर्मूला हे उसे सरकारी मामलों तक ही सीमित रखिए, उसे शिक्षा में ना लाएं।
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने आगे लिखा हर चीज को हिंदीकृत करने के मौजूदा प्रयास को मैं सफल नहीं होने दूंगा। उन्होंने आगे लिखा हम हिंदू हैं, लेकिन हिंदी नहीं। अगर आप महाराष्ट्र को हिंदी के रूप में चि༐त्रित करने की कोशिश करेंगे तो महाराष्ट्र में संघर्ष होना तय है। अगर आप सब देखेंगे तो आपको ये अहसास होगा कि सरकार जनाबूझकर ये संघर्ष उत्पन्न कर रही है।
विरोध के बावजूद सीएम अपने फैसले पर हैं कायम
राज ठाकरे ने सवाल उठाया क्या ये आगामी चुनाव में मराठी और गैर-मराठी के बीच संघर्ष उत्पन्न करने और इसका लाभ उठाने की कोशिश है।बता दें महाराष्ट्र में तमाम विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के स्कूलों के पाठ्यक्रम में हिंदी को शामिल करने के फैसले पर कायम हैं। सीएम फडणवीस केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का समर्थन करते हुए कहा देश भर में संचार की एक आम भाषा को बढ़ावा देकर एकता को बढ़ावा देती है।
"महाराष्ट्र के लोगों को दूसरी भाषा भी आनी चाहिए"
फडणवीस ने कहा "अगर कोई अंग्रेजी सीखना चाहता है, तो वह अंग्रेजी सीख सकता है। अगर कोई छात्र कोई दूसरी भाषा सीखना चाहता है, तो किसी को दूसरी भाषा सीखने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, सभी को मराठी आनी चाहिए। साथ ही, हमारे देश की दूसरी भाषाएं भी आनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications