Maharashtra road accident: नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, 6 की मौत 10 से अधिक लोग हुए घायल

Maharashtra road accident: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्‍या में लोग हो घायल हो गए हैं। यह घटना 18 अक्टूबर, 2025 (शनिवार) को चंडसैली घाट में हुई, जब तीर्थयात्री अस्तंबा ऋषि यात्रा से लौट रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा धडगांव-तलोदा क्षेत्र में मकाड टेकड़ी के पास हुआ। तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक पिकअप वाहन घाट में नियंत्रण खोकर बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Maharashtra road accident

प्रतीकात्‍मक फोटो

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन घाट के घुमावदार रास्ते से गुजर रहा था। शुरुआती जांच में गाड़ी का अनियंत्रित होना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। इस हादसे में दस से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हालांकि एआईआर न्यूज़ द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार "नंदुरबार के चांदसैली घाट में एक निजी वाहन को हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 15 की हालत गंभीर है। यह हादसा अस्तंबा यात्रा से लौटते समय हुआ।"

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों को तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मृतकों के परिजनों को इस खबर से गहरा सदमा लगा है।

समृद्धि हाईवे पर हादसे में यात्रियों की मौत

इसी बीच, समृद्धि हाईवे पर भी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मालेगांव, वाशिम जिले में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे म्यांमार के दो नागरिक, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल था, की मौके पर ही मौत हो गई। यह वाहन मुंबई से नागपुर की ओर जा रहा था। शाहपुर के पास हुए एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+