महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर आज से अनिश्चित हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी ये मांगें

मुंबई 01 अक्टूबर। महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदेशभर में आज अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला किया है। डॉक्टरों की मांग है कि कोरोना काल में डॉक्टरों की एकेडमिक फीस को माफ किया जाए। महाराष्ट्र स्टेट असोसिएश ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के सदस्य डॉक्टर अक्षय यादव ने कहा कि हमारी प्राथमिक मांग है कि हमारी एकेडमिक फीस को माफ किया जाए। हॉस्टल के हालात को बेहतर किया जाए, यहां स्थिति काफी खराब है, हॉस्टल के हालात काफी बुरे हैं।

strike

डॉक्टरों का कहना है कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है वह हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि हड़ताल के दौरान भी आपात सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी में डॉक्टर सेवाएं नहीं देंगे। डॉक्ट अक्षय यादव ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे हमे मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने मुलाकात के लिए बुलाया है ताकि वह हमारे मसले पर चर्चा कर सके। लेकिन लिखित आश्वासन चाहते हैं और हमे अभी तक इस तरह का कोई भी पत्र नहीं मिला है। डॉक्टरों ने देश के लोगों के लिए अपना सबकुछ त्याग दिया। हम कोविड वॉरियर्स के लिए न्याय चाहते हैं, लिहाजा हमने फैसला लिया है कि शुक्रवार को सुबह 8 बजे से हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

क्या हैं डॉक्टरों की मुख्य मांगे
एकेडमिक फीस को माफ किया जाए
हॉस्टल की स्थिति को बेहतर किया जाए, महाराष्ट्र में हॉस्टल के हालात काफी बदतर हैं
बीएमसी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों का टीडीएस नहीं कटना चाहिए
पूरे महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों को कोविड इन्सेंटिव नहीं मिला है, उसे दिया जाए

MARD के अध्यक्ष डीडी पाटिल ने कहा कि गुरुवार को मेडिकल एजूकेशन के डायरेक्टर और मर्द के बीच बैठक हुई थी, लेकिन इसमे कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ हमारी बैठक है। हम अपने मुद्दों को पिछले 5 महीने से उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी सुनवाई नहीं हुई। ना ही हमे किसी भी तरह का लिखित आश्वासन दिया गया है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+