महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मिले 4 नए मरीज, देश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 62

नई दिल्ली, दिसंबर 15। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का असर सबसे अधिक महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। अभी तक महाराष्ट्र में ही ओमिक्रॉन के सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। इस बीच बुधवार को महाराष्ट्र में फिर से ओमिक्रॉन वेरिएं के 4 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई। वहीं देशभर में अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 62 हो गई है।

Coronavirus

Recommended Video

    Omicron in India: Tamilnadu में मिला पहला केस, 73 हुई Omicron case की संख्या | वनइंडिया हिंदी

    इन 4 जिलों में मिले हैं ओमिक्रॉन के 4 केस

    बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में आज ओमिक्रॉन के 4 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें 2 केस उस्मानाबाद जिले में जबकि 1 मुंबई और 1 मरीज बुलढाणा में सामने आया है। महाराष्ट्र में अभी तक कुल सामने आए 32 मरीजों में से 25 को टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    मंगलवार को भी मिले थे 4 मरीज

    आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित 8 मरीज राज्य में मिले थे, जिसमें से दो मरीज पूरी तरह से वैक्सीनेट थे। एक लातूर से और दूसरा पुणे से सामने आया था। पुणे में एक 39 वर्षीय महिला नए वेरिएंट से संक्रमित पाई गई थी, जबकि लातूर में एक 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला था। दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दुबई की मिली थी। उन दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों का भी टेस्ट किया गया था, जो नेगेटिव आए थे।

    महाराष्ट्र में 31 दिसंबर तक बढ़े कोविड प्रतिबंध

    आपको बता दें कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच बुधवार को ही राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न को एकदम फीका कर दिया है। सरकार ने कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी है, जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+