महाराष्ट्र में दो महीने बाद दर्ज हुए कोरोना के सबसे कम केस, लेकिन 24 घंटों में 682 लोगों की मौत

मुंबई, मई 23: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 26133 नए कोरोना केस सामने आए और इस दौरान 682 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 40,294 मरीज ठीक भी हुए। रिकवरी रेट में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है। ये मामले पिछले दो महीनो में आए संक्रमण के मामलों में सबसे कम है। महाराष्ट्र में मौत के मामले हालांकि चिंताजनक स्तर पर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 682 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। लेकिन डेट रेट में काफी सुधार देने को मिल रहा है।

Maharashtra reports 26133 new COVID 19 cases and 682 deaths in last 24 hours

राज्य में फिलहाल 3,52,247 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 55,53,225 हो गई है और कोरोना से जान गंवानों वालों की तादाद अब 87,300 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के 40,294 मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 51,11,095 हो गई है। महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 16.97 फीसदी पर आ गया ।

Recommended Video

    CBSE 12th board Exams 2021 : Maharashtra Education Minister Varsha ने की ये डिमांड | वनइंडिया हिंदी

    वहीं अगर बात कोरोना की मृत्यु दर की करें तो राज्य में अब डेथ रेट 1.57 फीसदी पर है। रिकवरी रेट राज्य में 92 फीसदी पर है। राज्य में अब तक 3 करोड़ 27 लाख 23 हज़ार 361 कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है। बता दें कि फिलहाल राज्य में 27,55,729 कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन में हैं और 22,103 मरीज़ इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में इलाज करा रहे हैं।

    मुंबई में आज 1299 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शहर में अब तक कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या 6,96,379 हो गई। 24 घंटों के दौरान मुंबई में 52 और लोगों ने जान गंवा दी, जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 14,574 हो गया है। अच्छी खबर ये है कि इतने ही वक्त में शहर में 1,827 संक्रमित मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या 6,51,216 हो गई है। पुणे में आज 3520 नए मामले मिले, जबकि कोरोना से 92 लोगों को मौत हुए, हालांकि ,आज 10223 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+