Maharashtra Politics: उद्धव पर बरसे डिप्टी सीएम फडणवीस, 'मोदी की फोटो लगाकर वोट मांगे और कुर्सी के लिए...'

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ने कहा क‍ि उद्धव ठाकरे ने गद्दारी की है। वो कांग्रेस और एनसीपी के साथ गए। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को बचाया है।

Maharashtra Politics:शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र की सियासत फिर गरमा गई है। एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे एक-दूसरे को गद्दार का टैग देने में लगे हैं। वहीं, इस जुबानी जंग में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एंट्री की है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना बचायी है। उद्धव ने मोदी की तस्वीरें लगाकर वोट हासिल किए और कुर्सी के लिए विचारों का सौदा किया।

उधर,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र से 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' घोषित करने का अनुरोध किया है। उनका आरोप है कि बीजेपी और विधायकों ने ठाकरे की बीमारी का फायदा उठाकर गद्दारी की। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों ने पीठ में छुरा घोंपा। शिंदे और ठाकरे की जुबानी जंग में कूदे राउत और फडणवीस...

Fadnavis

शिंदे ने नहीं उद्धव ने की गद्दारी: फडणवीस

वहीं, भिवंडी लोकसभा के कल्याण (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के फडके मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना बचायी है। उद्धव ठाकरे ने गद्दारी की है। आप कांग्रेस और एनसीपी के साथ गए। ऐसे में सबसे पहली गद्दारी आपने की है। उद्धव ने मोदी की तस्वीरें लगाकर वोट हासिल किए और कुर्सी के लिए विचारों का सौदा किया।

राउत ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

राउत ने पत्र में कहा कि 20 जून को, हमारी शिवसेना के 40 विधायकों के एक बड़े समूह यानी भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) द्वारा उकसाए जाने के बाद हमें छोड़ दिया। कहा जाता है कि उनमें से प्रत्येक ने 50 करोड़ रुपए लिए। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भगवा पार्टी ने महाराष्ट्र में ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल किया।

आगे कहा कि बीजेपी ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार गिर जाए। जिन 40 विधायकों ने हमारी पीठ पीछे चाकू घोंपा, उनका नेतृत्व एक एकनाथ शिंदे (जो अब महाराष्ट्र के सीएम हैं) कर रहे थे। उनके साथ 10 और थे। एमवीए सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय हमें छोड़कर चले गए।

20 जून को विश्व गद्दार दिवस: राउत

राउत ने बीजेपी और विधायकों पर ठाकरे की बीमारी का फायदा उठाने का आरोप लगाया। राउत ने कहा कि 12 नवंबर और 19 नवंबर, 2021 को ठाकरे दो बड़ी सर्जरी हुई थी। इस दौरान उनकी बीमारी का हर एक ने फायदा उठाया। इसलिए, मैं आपसे 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के रूप में मनाने की अपील कर रहा हूं। जिस तरह 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा अवश्य ही किया जाना चाहिए, ताकि दुनिया गद्दारों को याद रखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+