बर्थडे और मैरिज एनीवर्सिरी पर महाराष्ट्र में पुलिस अधिकारियों को छुट्टियां
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि महाराष्ट्र पुलिस में तैनात अधिकारियों को उनके बर्थडे और शादी की सालगिरह के मौके पर छुट्टियां दी जाएंगी।

पाटिल के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से ऐसी कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है जिसके जरिए पुलिस बल में शामिल अधिकारियों और जवानों पर से तनाव और परेशानियों को कम किया जा सके।
पाटिल के मुताबिक पुलिस जवानों पर पिछले कुछ समय से काम का बोझ बढ़ता ही जा रहा है और अब इसे कम करने की दिशा में काम करना होगा।
पाटिल गुरुवार को एक मराठी समाचार पत्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। यहीं पर उन्होंने यह बात कही कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब पुलिस अधिकारियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे मौकों पर छुट्टी दी जाएगी।
इसके साथ ही पुलिस भर्ती के दौरान सर्विंग आफिशियल्स के बच्चों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण का ऐलान भी पाटिल ने किया। पाटिल की मानें तो राज्य सरकार की ओर से 55,000 ऑफिशियल्स की भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
साथ ही 64,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा ताकि पुलिस जवानों पर मौजूद काम के बढ़ते हुए घंटों का तनाव और दबाव कम किया जा सके। भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications