मुंबई में दुर्गा विसर्जन को लेकर नया नियम लागू, देवी की आधी डूबी या तैरती हुई मूर्ती की फोटो लेने पर रोक
मुंबई, सितंबर 27। महाराष्ट्र के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन) संजय लाटकर ने मुंबई में आधी डूबी या तैरती हुई मां दुर्गा की मूर्तियों के दृश्य प्रकाशित करने के खिलाफ सीआरपीसी अंडर सेक्शन 144 (निषेधाज्ञा) जारी किया है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर के इस आदेश के बाद मुंबई में देवी दुर्गा की आधी डूबी हुई या फिर पानी में तैरती हुई मूर्तियों की फोटो लेने पर पाबंदी लगाई है। यह आदेश 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। जो भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications