महाराष्ट्र: यवतमाल में बाढ़ के पानी में बह गई बस, 3 लोग लापता, 1 की मौत
यवतमाल, सितंबर 28: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। उमरखेड तहसील के दहागांव के पास पुल से जा रही बस अचानक नदी में बस गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चालक ने इसी उफनते नाले से बस निकालने की कोशिश की और तेज बहाव में बस बह गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के यवतमाल के उमरखेड से यह एसटी बस सुबह साढ़े 8 बजे जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ है। दरअसल रात में यहां बहुत बारिश होने के कारण पानी भरा हुआ है। दहागांव के पास जब बस पहुंची तो बाढ़ की वजह से नाले के ऊपर स्थित पुल पर भी पानी बह रहा था। ऐसे में ड्राइवर ने रिस्क लेकर बस आगे बढ़ाई। नाले और पुल के बीच का उसे अंतर समझ नहीं आया और बस नाले में समा गई।
इस घटना में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 3 लोगों लापता बताए जा रहे हैं। जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए दोनों यात्री नागपुर के रहने वाले थे। मौके पर गोताखोर और प्रशासन ने बचाव काम शुरू कर दिया है। एमएच 14 BT 5018 नंबर की बस नांदेड़ से नागपुर की तरफ जा रही थी। टिकट मशीन के जीपीएस ट्रैकिंग से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बस में 6 यात्री सवार थे।
थानेदार अमोल मालवे और बचाव दल के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। अब तक एक व्यक्ति का शव मिला है। दो लोगों को बचाने में कामयाबी मिली है। 3 लोग लापता हैं। ड्राइवर का नाम सतीश सूरेवार (53) और कंडक्टर का नाम भीमराव लक्ष्मण नागरीकर (56) था। ड्राइवर के पास पिछले 24 साल का अनुभव था। ड्राइवर के नाम आज तक एक भी एक्सीडेंट की घटना दर्ज नहीं है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार शाम से ही मराठवाडा और विदर्भ क्षेत्र के इलाकों में मूसलाधार बरसात शुरू है। यहां नदी, नाले, तालाब पूरी तरह से भर गए हैं। कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद नासिक में गोदावरी नदी में जल स्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण औरंगाबाद में भीषण जलजमाव हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications