Maharashtra Opinion Poll: महाराष्ट्र में किसे बनना चाहिए CM? नए सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
Maharashtra Election 2024 Opinion Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कसी हुई है तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। यहां सीधी लड़ाई महायुति vs महाविकास अघाड़ी के बीच है।
हर पार्टी यहां सरकार बनाने का दावा कर रही है लेकिन सरकार वो ही बनाएगा जिसे कि जनता का साथ मिलेगा, फिलहाल राज्य में सियासी पारा काफी हाई है।तो इसी पारे के बीच सी-वोटर ने एक हालिया सर्वे किया है, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

इस सर्वे में जनता से सवाल किया गया था कि वो महाराष्ट्र में किसे सीएम की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं तो इस पर जनता ने जो जवाब दिया उससे राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो सकती है।
दरअसल सर्वे में 5 नाम विकल्प को तौर पर दिए गए थे। ये नाम थे- एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस , शरद पवार और अजीत पवार। इस सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वे में जनता ने सबसे ज्यादा वोट एकनाथ शिंदे को दिया है। राज्य की 27.6 फीसदी जनता ने कहा कि वे शिंदे को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।
फडणवीस को 10.8 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए चुना
तो वहीं 22. 9 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्हें लगता है कि उद्धव ठाकरे को सीएम बनना चाहिए तो वहीं राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को 10.8 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए चुना।
शरद पवार को राज्य का सीएम बनना चाहिए?
जबकि 5.9 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि शरद पवार को राज्य का सीएम बनना चाहिए तो वहीं 3.1 फीसदी लोगों ने अजीत पवार को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना। आपको बता दें कि 6 महीने पहले के सर्वे के मुताबिक राज्य की जनता शिंदे और शिंदे के काम से खुश नहीं थी लेकिन बीते 6 महीने में जिस तरह से शिंदे ने राज्य में कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं उससे लोगों का नजरिया उनके प्रति बदला है और यही कारण है लोगों ने शिंदे को सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है।
2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति कुल सीटें
- कुल सीटें- 288
- बहुमत के लिए चाहिए- 145 सीटें
- भारतीय जनता पार्टी 105
- शिवसेना 56
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 44
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 54
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 2
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 1
- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 1
- समाजवादी पार्टी 2
- निर्दलीय 23
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को 288 सीटों के लिए मतदान होगा, चुनावी नतीजे 23 नवंबर रको आएंगे। आपको बता दें कि महायुति गठबंधन में भाजपा + शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी शामिल है तो वहीं महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications