Maharashtra News: पुलिस को दी मुंबई को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में हुआ ये खुलासा
Maharashtra News: मुंबई पुलिस को गुरुवार शाम को एक धमकी भरी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी दी है। उन्होंने फोन करके कहा कि हम मुंबई को उड़ा देंगे।
इसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। हरकत में आई मुंबई पुलिस ने कॉल का पता लगाने में जुट गई। मालाड वेस्ट के मालवाणी थाना ने आरोपी कॉलर का पता लगाया।

कुछ देर बाद मुंबई पुलिस कॉलर तक पहुंच गई। जांच करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी कॉल थी। आरोपी कॉलर की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें मेन कंट्रोल से एक कॉल मिली। कॉलर ने बीएमसी कंट्रोल को फोन किया। हमें बताया कि एक व्यक्ति मुंबई को उड़ा देगा। इस कॉल को प्राप्त करने के बाद मालवणी पुलिस स्टेशन की विशेष टीमों ने फोन करने वाले का पता लगाया।
उससे पूछताछ के दौरान यह पता चला कि उसने एक फर्जी कॉल की थी। आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। कॉल करने वाले की पहचान नसीमुल रफीउल हसन शेख के रूप में हुई है।
इससे कुछ दिन पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन आया था। अज्ञात फोन में मुंबई के कुछ प्रमुख इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात सामने आई थी। इसके अलावा पुणे में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी।
अज्ञात फोन के बारे में पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने विस्फोट रोकने के लिए 2 लाख रुपये फिरौती की भी मांग की थी। जांच के दौरान फोन करने वाले की पहचान यूपी के जौनपुर के निवासी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- 'साउथ मुंबई की हाउसिंग सोसाइटी में ना दी जाए जानवरों की कुर्बानी', बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश












Click it and Unblock the Notifications