Maharashtra News: महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को मिल सकता है आरक्षण, देवेंद्र फडणवीस ने दिए संकेत

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि सरकार मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सकारात्मक है। उन्होंने कहा की मराठा समुदाय को आरक्षण देने की कोशिश चल रही है।

maharashtra news
ज्ञात हो कि गुरुवार को सोलापुर जिले के पंढरपुर में मराठा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम फडणवीस से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री फडणवीस अपनी पत्नी के साथ पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुकमणी के मंदिर में कार्तिकी एकादशी के अवसर पर पूजा करने पहुंचे थे।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर देवेंद्र फडणवीस ने एक पोस्ट साझा करके लिखा कि मैं मराठा समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य सरकार उनकी मांग को लेकर सकारात्मक है। सीएम एकनाथ शिंदे ने सुनिश्चित किया है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिले। हम उनके साथ खड़े हैं और उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं। इस मुद्दे का जरूर समाधान किया जाएगा,मराठा समुदाय को आरक्षण देने की कोशिशें चल रही हैं।

फड़नवीस से मिले प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार पंढरपुर में मराठा भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाए। साथ ही अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल और सारथी के उपकेंद्र शुरू किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने पंढरपुर में स्टूडेंट्स के लिए एक हॉस्टल बनाने की भी मांग की है। ज्ञात हो कि सारथी, महाराष्ट्र सरकार की एक स्वायत संस्था है। यह संस्था मराठा और मराठा-खुंबी समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास के लिए कार्य करती है।

यह भी पढ़ें Telangana: 'BRS का नाम बदलकर 'परिवार राष्ट्र समिति' रखा जाना चाहिए', फडणवीस का हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+