Maharashtra new cm: देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद पार्क में लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

Maharashtra new cm devendra fadnavis: भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर महाराष्‍ट्र की कमान संभालने जा रहे हैं। तीसरी बार महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभलाने जा रहे देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को मुंबई में आयोजित शपथ समारोह में शपथ लेंगे।

बुधवार को मुंबई में एक बैठक के दौरान भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में उनका सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। इसके बाद महायुति की बैठक में भी फडणवीस के नाम पर मुहर लग चुकी है जिसके बाद आज ही राज्‍यपाल के सामने देवेंद्र फडणवीस महाराष्‍ट्र में नई महायुति सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जिसके बाद 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां पर फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे।

devendra

5 दिसंबर को मुख्‍यमंत्री के शपथ समारोह के आमंत्रण पत्र के अनुसार मुंबई के आज़ाद मैदान में शाम 5:30 बजे महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे और इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाएंगे।

फडणवीस के नाम दर्ज ये रिकार्ड

देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक कररियर की शुरूआत 1992 में नागपुर नगर निगम में पार्षद चुने जाने से हुए और इसके बाद उन्‍होंने लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। कम उम्र में पार्षद चुने जाने वाले फडणवीस लगातार छह बार महाराष्ट्र विधानसभा (एमएलए) के सदस्य चुने जा चुके हैं। फडणवीस पिछले 47 वर्षों में एक पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री का रिकार्ड भी बना चुके हैं।

डिमोशन के बाद फडणवीस का हुआ प्रमोशन

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार शपथ लेंने जार रहे हैं। पहली बार जहां देवेंद्र ने मुख्‍यमंत्री के तौर पर कार्यकाल पूरा करने का रिकार्ड बनाया था वहीं 2019 में जब अजित पवार के सहयोग से मुख्‍यमंत्री बने थे तब महज दो दिन के लिए उन्‍होंने सीएम की कुर्सी संभाली थी। शक्ति परीक्षण में बहुमत ना साबित कर पाने के कारण उनकी सरकार गिर गई थी। वहीं ढाई साल बाद एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर महायुति गठबंधन की सरकार बनाई थी जिसमें सीएम पद त्‍याग कर उपमुख्‍यमंत्री की जिम्‍मेदारी संभाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+