Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बनने जा रहे सीएम, शपथ समारोह के आमंत्रण पर छपे नाम ने किया अचंभित

Maharashtra New CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को होने वाले भव्य समारोह में महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस के साथ अजित पवार और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

देवेंद्र फडणवीस के नाम पर नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर मुहर लगते ही 5 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण पत्र भी सामने आ गया है। जिसमें देवेंद्र फडणवीस के नाम ने सबका ध्‍यान खींचा है।

Maharashtra New CM

आमंत्रण पत्र के अनुसार मुंबई के आज़ाद मैदान में शाम 5:30 बजे महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे और इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाएंगे।

आमंत्रण पत्र पर छपे फडणवीस के नाम ने खींचा ध्‍यान

महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का ये कार्ड मराठी भाषा में छपा हुआ है। जिसमें देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र सरिता गंगाधर राव फडणवीस लिखा हुआ है। यानी देवेंद्र फडणवीस के नाम में उनकी पिता के पहले मां का भी नाम शामिल है।

बेटे के तीसरी बार सीएम बनने पर बेटे ने दी ये प्रतिक्रिया

वहीं बेटे के तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बनने पर देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा "बीजेपी में हर कोई चाहता है कि उनका बेटा दोबारा मुख्यमंत्री बने"

तीसरी बार मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे देवेंद्र फडणवीस

बता दें मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का तीसरा कार्यकाल है। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ था और पांच साल तक चला था। इसके बाद नवंबर 2019 में भी वे कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री रहे।

पगड़ी पहने हुए खुश नजर आए देवेंद्र फडणवीस

बता दें चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम चेहरे को लेकर अस्‍पष्‍ठता बनी हुई थी। हालांकि बुधवार को भजापा की बैठक के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पंकजा मुंडे और प्रवीण दारकर ने समर्थन किया। जिसके बाद "नाम की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस दौरान फडणवीस पगड़ी पहने हुए खुश नजर आए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+