महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? फडणवीस-शिंदे की मुलाकात के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक आज

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका आज ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की आज विधान भवन में बैठक होगी, जहां पार्टी अपने नेता का चयन करेगी। रिपोर्ट की मानें तो एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं जबकि देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कमान मिल सकती है।

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे से उनके घर पर मुलाकात की थी। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसे में जिस तरह से शिंदे के घर पर फडणवीस मुलाकात के लिए पहुंचे हैं, उसके बाद माना जा रहा है कि आपसी सहमति बन गई है।

mahayuti

पिछले कुछ दिनों से सरकार बनाने को लेकर चल रही कवायद के बीच फडणवीस और शिंदे की यह पहली मुलाकात है। सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद के लिए राजी हो गए हैं। ऐसे में 5 दिसंबर को जहां देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं तो एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री और अजित पवार को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

बता दें कि महायुति सरकार का गठन 5 दिसंबर को होना है। एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार एक साथ 5 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदानमें होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 2000 वीवीआई मेहमान हिस्सा लेंगे जबकि तकरीबन 40 हजार समर्थक यहां जुटेंगे। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भाजपा ने विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता मंगलवार की शाम को मुंबई पहुंच गए हैं।

गौर करने वाली बात है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है और यह भाजपा की प्रदेश में अबतक की सबसे बड़ी जीत है। यही वजह है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार है। जबकि एकनाथ शिंदे गुट पहले की ही तरह एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद अपने पास रखना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+