Naxalite Couple: कौन हैं 41 लाख का इनामी माओवादी दंपत्ति? जिन्होंने देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया सरेंडर
Maharashtra Maoist Couple Surrender: महाराष्ट्र में नक्सलवाद की गहराई तो जाने वाले लोग अब मुख्यधारा में लौटने लगे है। इसी कड़ी में गढ़चिरौली जिले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 41 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नक्सली नांगसू तुमरेती उर्फ गिरिधर ने अपनी पत्नी ललिता के साथ सरेंडर दिया। दोनों को आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकारों से गिरिधर को 15 लाख रुपए और ललिता को 8.50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

ललिता के खिलाफ 17 मामले दर्ज
एक अधिकारी ने बताया कि गिरिधर की पत्नी संगीता उसेंडी उर्फ ललिता के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं और उसके सिर पर ₹16 लाख का इनाम है। अधिकारी ने बताया कि 1996 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एटापल्ली दलम में शामिल होने वाले गिरिधर गढ़चिरौली में प्रतिबंधित आंदोलन की गतिविधियों के प्रमुख हैं।
दोनों के सिर था 41 लाख का इनाम
वहीं इस मौके पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली पुलिस और सी-60 के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि गढ़चिरौली में ₹25 लाख और ₹16 लाख के इनामी गिरधर और उनकी पत्नी ये दोनों माओवादी जोड़े के आत्मसमर्पण से सरकार और पुलिस को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। इनके हथियार छोड़ने के कारण जिले में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है।
गिरिधर के खिलाफ 179 मामले दर्ज
बता दें कि गिरिधर को लेकर अधिकारी ने कहा, "उसके खिलाफ 179 मामले दर्ज हैं, जिनमें 86 मुठभेड़ के मामले और 15 आगजनी के मामले शामिल हैं।"इससे पहले 28 मई को जिले में 6 लाख रुपए के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications