'किसी ने पहले ही डाल दिया मेरा वोट': पुणे कांग्रेस अध्यक्ष का दावा, जाने फिर किस नियम से किया मतदान?

Maharashtra Lok Sabha Election: पुणे शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने सोमवार को दावा किया कि वह जब मतदान के लिए पहुंचे तो उनके नाम पर पहले ही किसी ने वोट डाल दिया था। किसी बड़े नेता के नाम पर इस तरह से बोगस वोटिंग का इस बार यह पहला बड़ा मामला सामने आया है।

पुणे में सोमवार को चौथे चरण में चुनाव करवाए गए हैं। पुणे कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शिंदे के मुताबिक उनका बूथ शहर के रास्ता पेठ इलाके में है, जहां उनके पहुंचने से पहले ही किसी ने उनके नाम पर मतदान कर दिया था।

maharashtra lok sabha chunav

किसी ने पहले ही डाल दिया मेरा वोट- पुणे कांग्रेस अध्यक्ष
उन्होंने कहा है कि जब वे रास्ता पेठ स्थित सेंट मीरा इंग्लिश मीडियम स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे, तो हैरान रह गए कि उनका वोटिंग लिस्ट में नाम तो है, लेकिन किसी ने पहले वोट डाल दिया है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं उस मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचा, जहां मेरा नाम दर्ज है। यह रास्ता पेठ का सेंट मीरा इंग्लिश मीडियम स्कूल था। वहां पहुंचने पर मैंने पाया कि किसी ने मेरे नाम पर मतदान कर दिया था।'

'टेंडर्ड वोट' प्रक्रिया से मिली मतदान की अनुमति
इसके बाद कांग्रेस नेता ने प्रेजाइडिंग ऑफिसर के सामने अपनी आपत्ति दर्ज की तो उन्हें 'टेंडर्ड वोट' प्रक्रिया के तहत बैलेट पेपर से वोट डालने की अनुमति दी गई। उनके मुताबिक, 'सेंटर के प्रेजाइडिंग ऑफिसर के पास आपत्ति दर्ज करने के बाद मुझे टेंडर वोट प्रक्रिया के माध्यम से मतदान की अनुमति दी गई।'

क्या है टेंडर्ड बैलट वोटिंग?
चुनाव प्रक्रिया की अखंडता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने कई कदम उठाए हैं, ताकि कोई भी सही मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहने पाए। ऐसे में अगर कोई मतदाता पाता है कि उसका वोट पहले ही किसी ने डाल दिया है तो वह प्रेजाइडिंग ऑफिसर को इसकी जानकारी दे सकता है। इसके बाद वह व्यक्ति फॉर्म 17-बी भरकर टेंडर्ड बैलट के माध्यम से वोट डाल सकता है।

महाराष्ट्र में इस बार भी कम मतदान दर्ज किया गया है और शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पुणे में सिर्फ 44.9 फीसदी वोटिंग हुई है। पुणे लोकसभा सीट पर प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी के मुरलीधर किसन मोहोल और कांग्रेस के रवींद्र हेमराज धांगेकर शामिल हैं।

महाराष्ट्र में पहले पहले पांच चरणों में ही चुनाव करवाया जा रहा है। 20 मई को मुंबई की 6 सीटों समेत ग्रेटर मुंबई की कुल 10 सीटों पर वोटिंग होना है। इससे पहले 17 मई को मायानगरी में सत्ताधारी महायुति (बीजेपी-शिवसेना और एनसीपी) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी-शरदचंद्र पवार) गठबंधनों के बड़े नेताओं का चुनावी जमावड़ा लगने वाला है।

इसे भी पढ़ें- Exit Poll कब आएगा? इसमें अनुमान कैसे लगाया जाता है, कितने सटीक होते हैं इसके नतीजे? सबकुछ जानिए

देश में लोकसभा चुनावों के अब तीन चरण बाकी रह गए हैं। 20 मई, 25 मई और 1 जून। 4 जून को सभी सातों चरणों के चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+