'महाराष्ट्र देश का सबसे सुरक्षित राज्य है', विपक्ष से सवालों पर शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा का जवाब
Maharashtra Milind Deora: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। ऐसे में एनसीपी के बड़े नेता बाबा सिद्धकी की हत्या पर भी सियासत जारी है। इस बीच सत्तारूढ़ शिवसेना के दिग्गज नेता और सांसद मिलिंद देवड़ा विरोधियों पर निशाना साधा है।
शिंदे गुट से शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि ''नकारात्मक बातें करना और सकारात्मक काम करना दोनों में बहुत अंतर है. पिछले 2 साल में जिस तरह से आम आदमी और महिलाओं के लिए काम हुआ है, चाहे वह रोजगार हो, महिलाओं को सशक्त बनाना हो, निर्माण कार्य हो घरों का, यह सब महायुति में हो रहा है...कानून व्यवस्था के बारे में, मैं गर्व से कह सकता हूं कि मुंबई और महाराष्ट्र देश का सबसे सुरक्षित राज्य है।''

ज्ञात हो कि बीते शनिवार की रात महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे, समेत कांग्रेस और महाअघाड़ी गठबंधन के नेताओं ने एकनाथ शिंदे की सरकार को कठघरे पर खड़ा किया था। महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताया था।
यह भी पढ़ें ज्वैलथीफ या तस्करी? रायपुर बस स्टैंड में पकड़ा गया 10 करोड़ का सोना, 3 आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications