ज्वैलथीफ या तस्करी? रायपुर बस स्टैंड में पकड़ा गया 10 करोड़ का सोना, 3 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सराफा चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता अर्जित की है। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में एक अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर नियमित निरीक्षण के दौरान 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का भारी मात्रा में सोना पकड़ा गया है। बताया जा रहा है की यह सोना जगदलपुर से राजधानी की ओर जा रहा था।
बहरहाल 10 करोड़ रुपए का सोना जब्त करके आयकर विभाग को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग के अधिकार क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। रायपुर में पुलिस भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान करीब 13 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने सोने के जेवर समेत 3 आरोपियों को भी पकड़ा है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि पुलिस में सोने की सप्लाई किए जाने को लेकर सूचना मिली थी।

टिप के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से बस स्टैंड पर छापा मारा ,जहां से 3 संदिग्धों को पकड़ा, जिनके पास से 13 किलोग्राम सोना जप्त किया गया है। बताया जा रहा है यह सोना तीन करोबारी रायपुर लेकर पहुंचे थे।इनकम टैक्स के अफसरों तीन कारोबारियों से सोने के वैध दस्तावेज मांगे ,लेकिन कारोबारी कोई सबूत नहीं दे पाए।
बहरहाल इस मामले में पुलिस और इनकम टैक्स की टीम पूछताछ कर रही है, ताकि पता चले, इतना सोना आया कहाँ से। ज्ञात हो कि रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद से ही शहर में पुलिस ने में चैकिंग बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें वीरप्पन से कम नहीं, जंगलों में चलता था सिक्का, खूंखार माओवादी नेता किशनजी की विधवा 'सुजाता' गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications