Maharashtra: क्या छगन भुजबल महायुति छोड़ MVA में हो रहे शामिल?
Maharashtra Chhagan Bhujbal News: महाराष्ट्र सरकार के मंत्रीमंडल में ना शामिल किए जाने पर अजित पवार की एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल ने विरोध जताया है। फडणवीस कैबिनेट विस्तार के बाद 'जहां नहीं चैना, वहां नहीं रहना' वाले बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि छगन भुजबल अजित पवार और महायुति को छोड़कर शरद पवार का हाथ थाम विपक्षी एमवीए गठबंधन वाली एनसीपी (एसपी) में शामिल हो सकते हैं।
बुधवार को छगन भुजबल ने फडणवीस कैबिनेट में मंत्री ना बनाए जाने के लिए अजित पवार को जिम्मेदार ठहराया और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद ना दिए जाने पर गुस्सा जताते हुए कहा मैं कोई खिलौना हूं? इसके साथ ही छगन ने ऐसा बयान दिया जिसके बाद माना जा रहा है छगन भुजबल आज महायुति छोड़ने का बड़ा फैसला सुना सकते हैं?

महायुति छोड़ने के बारे में क्या बोले छगन भुजबल?
दरअसल, एनसीपी छोड़ने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर छगन भुजबल ने कहा था कि बुधवार को इसके संबंध में अपनी घोषणा सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा था राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनीसीपी) कार्यकर्ताओं और येओला निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों से विचार-विमश करने के बाद ही मैं इस बारे में फैसला लूंगा।
मंत्री ना बनाए जाने पर छगन भुजबल समर्थकों ने खाेला मोर्चा
बता दें मंत्रीमंडल में शामिल ना किए जाने पर छगन भुजबल ही नहीं उनके समर्थकों ने भी पुणे और बारामती में अजित पवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छगन भुजबल ने मंत्री ना बनाए जाने पर अजित पवार को घेरा है, वहीं उनके समर्थकों ने बारामती में अजित पवार के आवास के सामने और पुणे में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की, नाना पटोले ने चौंकाने वाला दिया रिएक्शन
ठाकरे ने छगन को लेकर चौंकाने वाला दिया बयान
वहीं विपक्षी पार्टी शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने छगन भुजबल को मंत्री नहीं बनाए जाने पर फडणवीस सरकार की आलेचाना की और कहा कि भुजबल के लिए मुझे दुख है। वह हमेशा से मेरे संपर्क में रहे हैं। इन बयानों के बाद छगन भुजबल का महायुति छोड़ एमवीए गठबंधन में शामिल होना तय माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications