Pune: पूर्णानगर इलाके में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से बुधवार (30 अगस्त) सुबह दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पिंपरी-चिंचवाड़ के पूर्णानगर इलाके में एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, सुबह-सुबह इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं के गुबार देखकर इलाके के लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

Pune News

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी आग पर काबू पाया। इस बाबत जानकारी देते हुए PCMC (पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम) अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्णानगर इलाके में आज आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई।

यह आग आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लग थी। आग लगने की वजह क्या था इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जिन चार लोगों की इस आग से मृत्यु हुई उनकी अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है।

फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त में जुटी है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्क‍िट बताई जा रही है। इस भीषण आग में दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई ज‍िसमें लाखों का सामान स्‍वाह हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+