Maharashtra Elections: सीएम शिंदे कैसे उद्धव ठाकरे से निकले आगे, 2 साल का कार्यकाल ढाई साल पर भारी कैसे ?
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में चुनाव के बीच पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की तुलना हो रही है। प्रदेश में चुनाव में अब केवल आठ दिन बचे हैं। ऐसे में सियासी बयानबाजी तेज है। सीएम शिंदे के कार्यकाल की तुलना पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के कार्यकाल से की जा रही है। हालांकि दोनों नेता शिवसेना की विचारधारा पर ही प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़े, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति की बदली परिस्थितियों के बीच दोनों इस तरह अगल हुए कि नदी के दो किनारों में बंट गए। हालांकि शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र में जिस तेजी से विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया, उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है।
ठाकरे सरकार की तुलना में शिंदे सरकार ने फाइलों का रिकॉर्ड तोड़ निपटारा किया है। एकनाथ शिंदे ने ठाकरों की तुलना में दोगुनी फाइलें निपटाई हैं। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बनने के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा दिए गए विभिन्न कामों की रोक हटा दी गई। मुंबई मेट्रो तीन के काम को गति दी गई और पहले चरण का उद्घाटन हुआ। अटल सेतु सेवा में शामिल हुआ। मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेजी से शुरू किया गया। वॉटर ग्रिड परियोजना को मंजूरी दी गई।

सिंचाई की विभिन्न योजनाओं को संशोधित प्रशासनिक मंजूरी देकर उन कामों को भी गति दी गई। धारावी पुनर्विकास की निविदा प्रक्रिया तेज की गई। केंद्र सरकार के साथ बातचीत करके नदी जोड़ परियोजना, बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं, नई रेलवे लाइनों को मंजूरी दिलाई गई। महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों से 76 हजार करोड़ रुपये के वधावन बंदरगाह को केंद्र ने मंजूरी दी। महाविकास आघाड़ी के समय धीमी गति से चल रहे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गति देकर वहां वायुसेना के विमान का लैंडिंग सफलतापूर्वक किया गया। लाडकी बहन इस सबसे लोकप्रिय योजना सहित लोककल्याण की अनेक योजनाएं इन दो वर्षों में कार्यान्वित की गईं।
औद्योगिक विकास में भी महाराष्ट्र आगे
उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी एकनाथ शिंदे ने बढ़त ली है। कोंकण में रत्नागिरी जिले में 29 हजार करोड़ रुपये का निवेश उद्योग मंत्री उदय सामंत के प्रयासों से किया गया। मराठवाड़ा और पुणे में वाहन उत्पादन क्षेत्र के उद्योगों ने बड़ा निवेश किया। गडचिरोली जिले में सुरजागढ़ परियोजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया, नवी मुंबई के महापे में सेमीकंडक्टर से संबंधित परियोजना का उद्घाटन किया गया। अमरावती में टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन हुआ।
किसानों को मुफ्त कृषि बिजली देने के लिए एक स्वतंत्र कंपनी की स्थापना कर उसके साथ समझौता किया गया। बिजली उत्पादन क्षेत्र में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। 2022-23 इस वर्ष में महाराष्ट्र में तीन लाख 92 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ। पिछले ढाई वर्षों में अन्य प्रतिस्पर्धी राज्यों को पीछे छोड़कर महाराष्ट्र निवेश के मामले में प्रथम स्थान पर आ गया है।
शिंदे द्वारा फाइलों का रिकॉर्ड तोड़ निपटारा
ठाकरे सरकार की तुलना में शिंदे सरकार ने फाइलों का रिकॉर्ड तोड़ निपटारा किया है। एकनाथ शिंदे ने ठाकरों की तुलना में दोगुनी फाइलें निपटाई हैं। साथ ही इसी अवधि में, ठाकरे सरकार की तुलना में तीन गुना कामों को मंजूरी दी है। 31 जुलाई 2024 तक, यानी पिछले 25 महीनों में मुख्यमंत्री कार्यालय में 23,674 फाइलें आई थीं। उनमें से 22,364 फाइलें शिंदे सरकार ने मंजूर की हैं। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय की यह अब तक की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि है। ठाकरे सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में 11,227 फाइलों में से 6,824 फाइलें मंजूर हुई थीं। ठाकरे सरकार का कार्यकाल 28 महीने का था।












Click it and Unblock the Notifications