भाजपा के आशीष शेलार के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी "खलनायक" की बहन को! BJP की बढ़ जाएगी मुश्किल
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। इस बार के चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। क्योंकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा-शिवसेना-एनसीपी सत्ता में वापसी के लिए ऐड़ी-चोटी का दम लगा रही हैं। वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस-शिवसेना (यूबी)-एनसीपी (एसपी) प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं।
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महायुति को करारी शिकस्त देने वाला महाअघाड़ी गठबंधन महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा कर रहा है। वहीं महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस विपक्षी दलों खासकर भाजपा को मात देने के लिए बड़ा दांव चलने वाली है। जिसने भाजपा की धड़कने बढ़ा दी है।

मीडिया रिपार्ट के अनुसार कांग्रेस मुंबई की बांद्रा पश्चिम सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान विधायक आशीष शेलार के खिलाफ अपनी पार्टी की एक पूर्व महिला सांसद को चुनाव मैदान में उतार सकती है। ये पूर्व सांसद कोई और नहीं प्रिया दत्त हैं।
बॉलीवुड से प्रिया दत्त का क्या है कनेक्शन?
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर स्वर्गीय दिलीप कुमार की बेटी और मशहूर एक्कर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त इसी बांद्रां पश्चिम से पूर्व सांसद हैं और इस क्षेत्र में उनका जबदस्त प्रभाव है। कांग्रेस प्रिया दत्त को बांद्रा पश्चिम से चुनाव मैदान में उतार कर भाजपा का पूरा खेल बिगाड़ने के मूड में है।

कांग्रेस क्यों इस सीट पर जीत के लिए आश्वस्त है?
बता दें अप्रैल से जून 2024 के बीच में हुए लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी ने मुंबई की छह में से चार सीटों पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ महायुति को बड़ा झटका दिया था। जिन सीटों पर महाविकास अघाड़ी की ने जीत हासिल की थी उनमें से बांद्रा पश्चिम सीट भी शामिल थी। लोकसभा चुनाव में बांद्रा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने जीत हासिल की थी। वर्षा गायकवाड़ से 69 हजार अधिक वोट अपने प्रतिद्वंदी से मिले थे।
भाजपा की बढ़ जाएगी मुश्किल
ये ही वजह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी गठबंधन की ओर से कांग्रेस ही अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए कांग्रेस को इस सीट पर अपनी जीत का पूरा भरोसा है। इसलिए भाजपा के अशीष शेलार के खिलाफ प्रिया दत्त जैसे फेमस चेहरे को चुनाव मैदान में उतारकर अपनी जीत पक्की करना चाहती है।
प्रिया दत्त का राजनीतिक करियर
- 2009 में मुंबई नार्थ सीट से कांग्रेस सांसद
- 2014 और 2019 में पूनम महाजन से मिली थी पराजय
- 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना यूबीटी ज्वाइन करने की लगी थी अटकलें
नोट- ये खबर मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है, वन इंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications