Maharashtra Election Results 2024: एक नाम वाले तीन कैंडिडेट्स की सीट का क्या है हाल, कौन किस पर भारी?
Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। एमवीए को इस चुनाव 2019 की तुलना में भारी नुकसान हो रहा है। महायुति को 220 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि एमवीए को 60 से भी कम सीटें मिल रही हैं। ऐसे में चर्चा उन सीटों की हैं, जहां एवीए को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। मराठवाड़ा में एमवी को 9 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है, तो वहीं मुंबई में कई सीटें एमवीए के हाथ फिसल रही हैं। ऐसे में चर्चा तासगांव-कवठे महाकाल निर्वाचन क्षेत्र का हो रहा है, जहां एक ही नाम के तीन कैंडिडेट्स ने मतदाताओं को एक अलग कंफ्यूजन में डाल दिया था। हालांकि वोटर्स ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई कोताही नहीं बरती।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान सांगली जिले के तासगांव-कवठे महाकाल निर्वाचन क्षेत्र इकलौता क्षेत्र रहा, जो कैंडिडेट्स के नाम को लेकर एक अलग चर्चा विषय बना। दरअसल, यहां एक ही नाम के तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसको लेकर एक अलग तरीके का कन्फ्यूजन बना रहा।

तासगांव-कवठे महाकाल निर्वाचन क्षेत्र से दिवंगत एनसीपी नेता व पूर्व गृह मंत्री आरआर पाटिल के बेटे रोहित रावसाहेब पाटिल और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के संजय काका पाटिल के खिलाफ चुनावी मैदान में रहे। उनके अलावा दो और उनके जैसे नाम वाल कैंडिडेट रोहित राजगोंडा पाटिल और रोहित राजेंद्र पाटिल ने ताल ठोंकी। यानी एक सीट से एक नाम के तीन कैंडिडेट रोहित रावसाहेब पाटिल, रोहित राजगोंडा पाटिल और रोहित राजेंद्र पाटिल चुनावी मैदान में थे।
तासगांव-कवठे महाकाल सीट का चुनाव परिणाम
तासगांव-कवठे महाकाल सीट से चुनाव लड़ रहे दिवंगत एनसीपी नेता व पूर्व गृह मंत्री आरआर पाटिल के बेटे रोहित रावसाहेब पाटिल आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक एक लाख 28 हजार से अधिक वोट मिलें है। जबकि एनसीपी के संजय काका पाटिल पीछे हैं। उन्हें एक लाख सात हजार से अधिक मत मिले हैं। जबकि निर्दलीय कैंडिडेट रोहित आर पाटिल तीसरे नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications