महाराष्ट्र की महाभारत में मतदाताओं ने तोड़ा 29 साल का रिकॉर्ड, ज्यादा मतदान पर किसकी सरकार बनी?
Maharashtra Election Results 2024 Voter Turnout: महाराष्ट्र की महाभारत में मतदान समाप्त हो गया है। मतदाताओं ने बीते 29 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों पर सिंगल फेज में हुए मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पूरे महाराष्ट्र में 65.11 प्रतिशत वोट डाले गए, जो साल 1995 के विधानसभा चुनाव के बाद सर्वाधिक है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
कोल्हापुर में सबसे ज्यादा, मुंबई में सबसे कम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्यादा 76.25 प्रतिशत मतदान कोल्हापुर जिले में हुआ है। सबसे कम 52.07 प्रतिशत मतदान मुंबई शहर में रहा। ज्यादा-कम मतदान के मायने यह है कि मुंबई जैसे मेट्रो शहर के मतदाता वोट देने बूथ तक पहुंचे ही नहीं है जबकि कर्नाटक से लगते राज्य बॉर्डर वाले जिले कोल्हापुर के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह रहा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कब कितना मतदान?
साल वोटिंग प्रतिशत
2019 में 61.1%
2014 में 63.08%
2009 में 59.50%
2004 में 63.44%
1999 में 60.95%
1995 में 71.69%
1990 में 62.26%
1985 में 59.17%
1980 में 53.30%
1978 में 67.59%
1972 में 60.63%
1967 में 64.84%
1962 में 60.36%
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की झलकियां
- पालघर, नाशिक के नंदगांव समेत कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।
- बीड़ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बाला साहेब शिंदे की मतदान के दौरान मौत हो गई। बूथ पर हार्ट अटैक की वजह से शिंदे की जान गई है।
- मुंबई के सायन, वरली, नाशिक के नंदगांव, कोल्हापुर जिले से दो प्रत्याशियों के गुटों के बीच झड़प हुई।
- पुणे की हॉट सीट बारामती में राकांपा के शरद पवार व अजित पवार के समर्थक आमने-सामने हो गए।
- नंदगांव में शिवसेना (शिंदे) के उम्मीदवार सुहास कांदे और निर्दलीय उम्मीदवार समीर भुजबल के समर्थक भिड़ गए।
- कांदे पर जाने से मारने की धमकी का आरोप है। एक वायरल वीडियो में कांदे यह कह रहे हैं कि तुम्हारा मर्डर फिक्स है।
- बीड़ के परली सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेश साहेब देशमुख ने धर्मपुरी के मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरा खराब होने का आरोप लगाया।
- आहिल्यानगर के श्रीरामपुर में शिवसेना (शिंदे) के प्रत्याशी भाऊसाहेब कांबल की कार पर फायरिंग हुई। गोलियां कार और कांबले को नहीं लगी।
- चंद्रपुर के राजूरा निर्वाचन क्षेत्र में सतर्कता दल ने 60 लाख रुपए जब्त किए हैं।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्रियों की सूची, अब किसकी सरकार बनी?
1 यशवंतराव चव्हाण कराड उत्तर 1 मई 1960 20 नवंबर 1962 2 वर्ष, 203 दिन प्रथम (1957 चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 मारोतराव कन्नमवार साओली 20 नवंबर 1962 24 नवंबर 1963 † 1 वर्ष, 4 दिन द्वितीय
(1962 चुनाव)
3 पी. के. सावंत चिपलून 25 नवंबर 1963 5 दिसंबर 1963 10 दिन
4 वसंतराव नाइक पुसाद 5 दिसंबर 1963 1 मार्च 1967 11 वर्ष, 78 दिन
1 मार्च 1967 13 मार्च 1972 तृतीय (1967 चुनाव) 13 मार्च 1972 21 फरवरी 1975 चतुर्थ
(1972 चुनाव)
5 शंकरराव चव्हाण भोकर 21 फरवरी 1975 17 मई 1977 2 वर्ष, 85 दिन
6 वसंतदादा पाटिल एमएलसी 17 मई 1977 5 मार्च 1978 1 वर्ष, 62 दिन
सांगली 5 मार्च 1978 18 जुलाई 1978 5वां (1978 चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (यू) (कांग्रेस - कांग्रेस (आई))
7 शरद पवार बारामती 18 जुलाई 1978 17 फरवरी 1980 1 वर्ष, 214 दिन भारतीय कांग्रेस (समाजवादी)
- (राष्ट्रपति शासन) N/A 17 फरवरी 1980 8 जून 1980 112 दिन भंग[20]
8 ए.आर. अंतुले श्रीवर्धन 9 जून 1980 21 जनवरी 1982 1 वर्ष 226 दिन 6
(1980 चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9 बाबासाहेब भोसले नेहरूनगर 21 जनवरी 1982 2 फरवरी 1983 1 वर्ष, 12 दिन
(6) वसंतदादा पाटिल सांगली 2 फरवरी 1983 3 जून 1985 2 वर्ष 121 दिन
10 शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर निलंगा 3 जून 1985 12 मार्च 1986 282 दिन 7 तारीख
(1985 चुनाव)
(5) शंकरराव चव्हाण एमएलसी 12 मार्च 1986 26 जून 1988 2 वर्ष 106 दिन
(7) शरद पवार बारामती 26 जून 1988 4 मार्च 1990 2 वर्ष 364 दिन
4 मार्च 1990 से 25 जून 1991
11 सुधाकरराव नाइक पुसाद 25 जून 1991 6 मार्च 1993 1 वर्ष, 254 दिन
(7) शरद पवार बारामती 6 मार्च 1993[§] 14 मार्च 1995 2 वर्ष, 8 दिन
12 मनोहर जोशी दादर 14 मार्च 1995 1 फरवरी 1999 3 वर्ष 324 दिन 9वां
(1995 चुनाव) शिव सेना (एनडीए)
13 नारायण राणे मालवण 1 फरवरी 1999 18 अक्टूबर 1999 259 दिन
14 विलासराव देशमुख लातूर शहर 18 अक्टूबर 1999 18 जनवरी 2003 3 साल, 92 दिन 10 तारीख
(1999 चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एमए)
15 सुशीलकुमार शिंदे सोलापुर दक्षिण 18 जनवरी 2003 1 नवंबर 2004 1 वर्ष, 288 दिन
(14) विलासराव देशमुख लातूर शहर 1 नवंबर 2004, आठ दिसंबर 2008 4 वर्ष, 37 दिन 11वां
(2004 चुनाव)
16 अशोक चव्हाण भोकर 8 दिसंबर 2008 7 नवंबर 2009 1 वर्ष, 338 दिन
7 नवंबर 2009 11 नवंबर 2010 12वां (2009 चुनाव)
17 पृथ्वीराज चव्हाण एमएलसी 11 नवंबर 2010 28 सितंबर 2014 3 वर्ष, 321 दिन
(राष्ट्रपति शासन) N/A 28 सितंबर 2014[21] 30 अक्टूबर 2014[22] 32 दिन भंग
18 देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम 31 अक्टूबर 2014 12 नवंबर 2019[23] 5 साल, 12 दिन 13वां
(2014 चुनाव) भारतीय जनता पार्टी
- (राष्ट्रपति शासन) 12 नवंबर 2019[24] 23 नवंबर 2019[25] 11 दिन 14वां (2019 चुनाव)
देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम 23 नवंबर 2019[26] 28 नवंबर 2019[27] 5 दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी-एनसीपी)
19 उद्धव ठाकरे एमएलसी 28 नवंबर 2019 30 जून 2022 2 साल 214 दिन शिव सेना (एमवीए)
20 एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपखाड़ी 30 जून 2022 मौजूदा 2 साल, 143 दिन शिवसेना
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications