Maharashtra Results 2024: भाजपा वाले महायुति गठबंधन की हुई बंपर जीत, 25 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण
Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन हो चुका है। इस बार के चुनाव में महायुति गठबंधन की सरकार बंपर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी कर चुकी है। महायुति में शामिल भाजपा ने अकेले ही 127 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन को औंधें मुंह गिरा दिया है।
वहीं चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महाराष्ट्र के नई सरकार का गठन और मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 25 तारीख को हो सकता है। इसकी वजह है कि 26 नवंबर को वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसी वजह से भाजपा वाले महायुति गठबंधन को वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन पहले नई सरकार का दावा पेश कर शपथ लेने होगी।

सूत्रों के अनुसार अजित पवार की एनसीपी रविवार को अहम बैठक करेगी और बैठक के बाद महायुति को समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपेंगी।
ये भी पढ़ें-Maharashtra Next CM: देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री?












Click it and Unblock the Notifications