Maharashtra Election Result 2024: देवेंद्र फडणवीस को डिमोशन के बाद अब प्रमोशन, मां का इशारा 'बेटा बनेगा CM'!

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना चल रही है, और नतीजे जल्द ही घोषित होंगे। खासतौर पर नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

बीजेपी के ग्राउंड लेवल पर किए गए काम का असर नतीजों में दिख रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या देवेंद्र फडणवीस फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे?

Maharashtra Election Result 2024

फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा, मेरा बेटा दिल्ली नहीं जाना चाहता। सरिता फडणवीस ने बताया कि उनके बेटे ने चुनाव प्रचार के दौरान दिन-रात मेहनत की और अपनी दिनचर्या तक की परवाह नहीं की। इस बयान ने महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

डिमोशन के बाद मिलेगा प्रमोशन?
आपको बात दें कि फडणवीस सबसे पहले 2014 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद 2019 में दूसरा कार्यकाल सिर्फ तीन दिन के लिए ही रहा। समीकरण ऐसे बिगड़े की, उन्हें डिप्टी सीएम पद संभालना पड़ा। सीएम पद से सीधे डिप्टी सीएम पद पर पहुंच गए। लेकिन अब लगता है प्रमोशन की बारी है।

आइए जानते हैं फडणवीस का सियासी सफर?
पहला कार्यकाल (2014-2019)

  • कब बने: देवेंद्र फडणवीस 31 अक्टूबर 2014 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
  • कैसे बने: 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। इसके बावजूद, शिवसेना और अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से फडणवीस ने सरकार बनाई।
  • कार्यकाल का अंत: 2019 में चुनाव के बाद शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन टूट गया। इसके बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav Results 2024: महायुति की जीत पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा-'एक हैं तो सेफ हैं'

दूसरा कार्यकाल (3 दिन का कार्यकाल - 2019)

  • कब बने: 23 नवंबर 2019 को देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • कैसे बने:महाराष्ट्र में 2019 के चुनाव के बाद सत्ता के समीकरण जटिल हो गए। शिवसेना, एनसीपी, और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाने की घोषणा की, लेकिन बीजेपी ने अजित पवार (एनसीपी नेता) के समर्थन से अचानक सरकार बना ली।
  • कार्यकाल का अंत: यह सरकार बहुमत साबित नहीं कर सकी और 26 नवंबर 2019 को केवल 3 दिन बाद फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया।

उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल
पहला कार्यकाल (2022 से अब तक)

  • कब बने: 30 जून 2022 को फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने।
  • कैसे बने: 2022 में शिवसेना के बड़े विधायकों के विद्रोह के कारण उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के गुट का नेतृत्व किया और बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। फडणवीस, जिन्होंने पहले घोषणा की थी कि वे सरकार में कोई पद नहीं लेंगे, केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर उपमुख्यमंत्री बने।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav Result: एकनाथ शिंदे नहीं होंगे अगले सीएम! क्या फडणवीस को मिलेगी कुर्सी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+