Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav Result: एकनाथ शिंदे नहीं होंगे अगले सीएम! क्या फडणवीस को मिलेगी कुर्सी?

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में एक बार महायुति सरकार बनने जा रहा है। कुल 288 सीटों में से महायुति बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए सरकार में आने वाली है। बीजेपी अब तक 126, शिंदे शिवसेना 55 और अजित पवार एनसीपी 39 सीटों पर बढ़त के साथ आगे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव के रुझान सामने आने के बाद अब मुख्यमंत्री पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं। मराठी मीडिया लोकसत्ता ने बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बार एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। भाजपा के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक शिंदे नहीं बल्कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री हमारी पार्टी (बीजेपी) से ही होगा।

Maharashtra Result

शाह ने फोन पर दी बधाई

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस से बात की और उन्हें बधाई दी। पूरे राज्य में महायुति खेमा जश्न मना रहा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "एक है तो सेफ' है! मोदी है तो मुमकिन है!" महायुति एक बार फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

सीएम एकनाथ शिंदे का पहला बयान

रुझानों के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों को मैं धन्यवाद करता हूं।महायुति ने जो काम किया है जनता ने उस पर वोट दिया है इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।"

फडणवीस की मां ने जताया सीएम बनने का भरोसा

नागपुर में महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा, "यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे। बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+