Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Election Result: कांग्रेस-BJP,दोनों शिवसेना और NCP, सीधी लड़ाई में कैसा रहा नतीजा?

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस बार इस मायने में अलग रहा कि कांग्रेस और बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा इनकी सहयोगी पार्टियां विभाजित होकर मैदान में उतरी थीं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और अजित पवार की एनसीपी और उनके चाचा शरद पवार की एनसीपी (एससीपी)। इन 6 दलों के बीच कुल 165 सीटों पर सीधा मुकाबला हुआ।

अगर महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों की बात करें तो चुनाव के हर क्षेत्र में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महायुति ने बाजी मारी है। जबकि, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एससीपी) का एमवीए उनसे बुरी तरह से पिछड़ा है और इसका असर इन दलों के बीच आमने-सामने की लड़ाई में भी दिखी है।

maharashtra election result

बीजेपी से सीधी लड़ाई में निपट गई कांग्रेस
महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच 75 सीटों पर सीधा मुकाबला था। इनमें से सबसे ज्यादा सीटें विदर्भ की हैं। भाजपा ने इन सीटों पर कांग्रेस पर पूरी तरह से बादशाहत कायम कर ली है और उसे 65 सीटों पर पटखनी देने में सफल रही है और कांग्रेस सिर्फ 10 सीटों पर ही जीत सकी है।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Election Result: मुसलमानों ने कैसे MVA से छीनकर महायुति के हाथों में थमा दी ऐतिहासिक जीत?

6 महीने में हुई कांग्रेस की मिट्टी पलीद
लोकसभा चुनावों के बाद सिर्फ 6 महीने के भीतर प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रियता का ग्राफ किस कदर से गिरा है, इसका अंदाजा इसी से लगता है कि तब पार्टी राज्य की 48 सीटों में 17 पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। लेकिन, अब विधानसभा में उसकी सीटों की संख्या अबतक की सबसे कम यानी 16 पर सिमट गई है।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन 2014 के 44 और 2019 के 42 सीटों के मुकाबले भी बहुत खराब है। ठीक इससे अलग भाजपा ने इस बार राज्य में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर दिखाया है और 132 सीटें जीती है, जो 2024 की 122 और 2019 की 105 से भी अधिक है।

शिंदे-उद्धव की लड़ाई में, ठाकरे हुए पस्त
वहीं शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) की सीधी लड़ाई में कांग्रेस की सहयोगी उद्धव ठाकरे की राजनीति को बहुत बड़ी चपत लगी है। दोनों दलों में कुल 52 सीटों पर सीधा मुकाबला था। इनमें से शिंदे की शिवसेना 36 सीटें जीती और उद्धव की पार्टी सिर्फ 14 पर ही सफल हो सकी। 2 सीटें अन्य के खातों में गईं।

चाचा पर भारी पड़ गया भतीजा, सीधी लड़ाई में बुरी तरह से पछाड़ा
बात करें तो चाचा-भतीजे की अगुवाई वाली पार्टी यानी एनसीपी और एनसीपी(एससीपी) 38 सीटों पर सीधे मुकाबले में थी। यहां भी अजित पवार की एनसीपी 29 सीटें जीतने में सफल हुई है, वहीं शरद पवार की खेमे वाली पार्टी 7 पर अटक गई। यहां भी 2 सीटें अन्य के खातों में गए हैं।

बीजेपी-संघ की रणनीति ने महायुति का बजाया डंका
महायुति दलों की बड़ी जीत में बीजेपी की रणनीति और उसमें आरएसएस के सहयोग ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरएसएस ने जमीनी स्तर पर बीजेपी और महायुति के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए पूरे राज्य में 60 हजार से ज्यादा बैठकें आयोजित की हैं।

इसकी मदद से विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के सारे नैरेटिव की धार कुंद करने में सहायता मिली। चाहे जाति जनगणना का मुद्दा हो या फिर गुजरात बनाम महाराष्ट्र करने की कोशिश या फिर उद्योगपतियों को निशाना बनाकर विकास के एजेंडे में कथित अड़ंगा डालने का प्रयास।

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन ने एमवीए को ज्यादा मुश्किल में डाला?
दूसरी तरफ अगर कांग्रेस की बात करें तो यह महाराष्ट्र में भी आपसी कलह से उबर नहीं पाई। पार्टी के पास प्रदेश स्तर का न तो कई भरोसेमंद चेहरा था और न ही जमीनी स्तर पर ऊर्जावान कैडर।

यही वजह है कि बालासाहेब थोराट और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे उसके दिग्गजों को भी दूल फांकनी पड़ गई, जो एक दिन पहले तक पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने में लगे थे। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले चुनाव जीते भी हैं तो उन्हें पता चल गया होगा कि सिर्फ 208 वोटों से जीतना कितना कठिन था।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Election Result: बीजेपी को मिला बड़ा मौका! बड़ी जीत से राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा क्या असर?

आज की तारीख में कोंकण क्षेत्र में कांग्रेस का एक भी एमएलए नहीं है। उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में पार्टी के पास अब एक-एक विधायक रह गया है। एमवीए में सबसे ज्यादा सीटों पर कांग्रेस लड़ी थी और वह खुद बड़े भाई होने का दावा भी करती थी। उसकी हालत पतली हुई और उसका खामियाजा उसके अन्य सहयोगियों को भी भुगतना पड़ गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+