Maharashtra Election: सीएम योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' के नारे का पंकजा मुंडे ने किया विरोध, बोल दी बड़ी बात

Maharashtra Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में यूपी सीएम योगी का बंटेंगे तो कटेंगे और पीएम मोदी का एक हैं सेफ हैं, जमकर प्रयोग हो रहा है। महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के दौरान इस नारे का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र की भाजपा की दिग्गज नेता और पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र में चल विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का पुरजोर विरोध किया है और कहा ऐसे स्‍लोगन को महाराष्‍ट्र में लाने जरूर नहीं थी।

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी मुंडे की भाजपा के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे आपत्ति महायुति गठबंधन में भाजपा की सहयोगी एनसीपी प्रमुख अजीत पवार द्वारा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'बटेंगे तो कटेंगे' दिए गए विवादास्पद नारे का सार्वजनिक रूप से विरोध करने के बाद आई है।

Pankaja Munde Yogi Adityanath

पंकजा मुंडे ने विरोध जताते हुए बोली ये बात

पंकजा मुंडे ने सीएम योगी के इस नारे पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए मीडिया इंटरव्‍यू में कहा सच कहूं तो मेरी राजनीति अलग है। मैं इस नारे का समार्थन इसलिए नहीं करूंगी कि क्‍योंकि मैं एक ही पार्टी की हूं। मेरा मानना है कि हमें अकेले विकास पर काम करना चाहिए। एक नेता का काम धरती पर रहने वाले हर व्‍यक्ति को अपना बनाना है। इसलिए हमें ऐसे किसी भी विषय को महाराष्‍ट्र में लाने की आवश्‍यकता नही हैं।

योगी ने क्‍यों कहा बंटेगे तो कटेंगे?
गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं, ने अगस्त में आगरा में बोलते हुए राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला और बांग्लादेश में अशांति का जिक्र करते हुए यह नारा लगाया।योगी ने कहा था "बटेंगे तो काटेंगे... एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।"

भाई धनंजय मुंडे के लिए मांगा वोट

बता दें पंकजा मुंडे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं, देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पंकजा मुंडे ने बीड लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि उन्‍होंने वो चुनाव अपनी इच्‍छा के खिलाफ लड़ा था। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मुझे अपनी हार का बुरा नही लगा था। इसके साथ ही महायुति की सहयोगी पार्टी एनसीपी उम्‍मीदवार धनंजय मुंडे जो कि उनके भाई भी हैं उनके लिए प्रचार करते हुए जनता से वोट मांगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+