Maharashtra election 2024 results: महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे किंग या किंगमेकर?

Maharashtra election 2024 results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम का समय नजदीक आते ही राजनीतिक बिसात पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मुख्य खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं। खासकर 2022 में उनके रणनीतिक कदम के बाद, जिसमें शिवसेना गुटों में विभाजित हो गई और उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करके मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई।

2024 के चुनावों के करीब आने के साथ, महायुति के भीतर शिंदे का प्रभाव मजबूत बना हुआ है, हालांकि गठबंधन द्वारा मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा ये अधर में लटका हुआ है। जिससे महायुति के भीतर मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ अभी जारी है।

Eknath Shinde

ऐसा हुआ तो एकनाथ शिंदे ही संभालेंगे सीएम की कुर्सी?

भाजपा के भीतर एक प्रमुख व्यक्ति देवेंद्र फडणवीस, महायुति की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं लेकिन एकनाथ शिंदे के अपने पद पर बने रहने की संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है, खासकर अगर उनके नेतृत्व वाली शिवसेना भाजपा से बेहतर प्रदर्शन करता है, जैसा कि लोकसभा चुनावों में हुआ था।

क्‍यों भाजपा को एकनाथ शिंदे को देनी पड़ सकती है सीएम की कुर्सी?

शिवसेना के अंदरूनी सूत्रों ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखने के लिए एक मजबूत तर्क दिया है, उनका तर्क है कि इससे उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी को रणनीतिक रूप से नुकसान होगा, जिससे उन्हें राज्य में राजनीतिक पैर जमाने से रोका जा सकेगा।

एकनाथ शिंदे को सीएम नहीं बनाते हैं तो?

शिंदे की शिवसेना के सूत्र ने तर्क है कि "यदि महायुति की नई संंभावित संरकार में एकनाथ शिंदे को सीएम नहीं बनाते हैं तो उद्धव को फिर से विस्तार करने का मौका मिल जाएगा। इसलिए, यदि भाजपा वास्तव में उद्धव को नियंत्रित रखना चाहती है, तो शिंदे की शिवसेना को जीवित रखना आवश्यक है।

शिंदे के सीएम ना बनने पर हो सकती है फूट!

शिंदे को सीएम बनाने का समर्थन करते हुए पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने उनके नेतृत्व के राजनीतिक परिणामों के बारे में बात करते हुए यह सुझाव दिया कि शिंदे गुट की शिवसेना के अच्‍छे परिणाम के बाद अगर उन्‍हें सीएम नहीं बनाया तो , उद्धव ठाकरे का गुट शिवसैनिकों को तोड़कर अपनी सीटों की संख्या में बड़ी वृद्धि कर सकता था।

क्‍या सीएम पद के लिए रोटेशन नीति अपनाएगी महायुति?

गौरतलब है कि महायुति सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए रोटेशन नीति के विचार को देवेंद्र फडणवीस ने सख्‍ती से खारिज कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा "हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के साथ म्यूजिकल चेयर का खेल नहीं खेलने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+