Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vandre East Result 2024: वांद्रे ईस्‍ट सीट पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के चुनाव परिणाम ने सबको चौंकाया

Vandre East Result 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 23 नवंबर को हुई मतगणना में वांद्रे ईस्‍ट सीट पर बाबा बाबा सिद्दीकी की बेटे जीशान को हार का सामना करना पड़ा है। जीशान को 46343 वोट मिले हैं जबकि शिव सेना (यूबीटी) के वरुण सतीश सरदेसाई को 57708 वोट मिले हैं। सरदेसाई की जीत का अंतर 11365 वोट रहा।

वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला एनसीपी के जीशान सिद्दीकी, मनसे की तृप्ति बाला सावंत, शिवसेना यूबीटी के वरुण सरदेसाई और शिंदे की शिवसेना के कुणाल सरमलकर के बीच है। कांग्रेस से एनसीपी में आए जीशान सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं, जिनकी कुछ दिन पहले मुंबई में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या को लेकर मुंबई और महाराष्ट्र का माहौल बेहद गर्म है।

Vandre East-Zeeshan Siddiqui Result

वांद्रे, जिसे बांद्रा के नाम से भी जाना जाता है, यह मुंबई उपनगरीय जिले के पांच अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2019 में वांद्रे ईस्ट में कुल 30.28 प्रतिशत वोट पड़े। 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जीशान ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी ने शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेवेश्वर को 5790 वोटों के मार्जिन से हराया था।

यह भी पढ़ें- कौन हैं वरुण सरदेसाई? जिनका ब्रांदा ईस्‍ट से जीशान सिद्दीकी से होगा मुकाबला, जानें ठाकरे परिवार से कनेक्‍शन

Maharashtra Election 2024 Result Bandra East

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति व कांग्रेस अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच टक्‍कर है। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्‍टी सीएम अजित पवार व देवेंद्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार व नाना पटोले की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।

महायुति vs महाविकास अघाड़ी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में भाजपा के अलावा सीएम एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना व डिप्‍टी सीएम शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना शामिल है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। इनके अलावा अन्‍य दल भी हैं।

Maharashtra Election 2024 Result Vandre East

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल

20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्‍त होने के बाद विभिन्‍न न्‍यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के कुल 11 एग्जिट पोल आए हैं। इनमें से 8 में बीजेपी के गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का दावा किया गया है, जबकि 3 में कांग्रेस गठबंधन एमवीए की सरकार बनने का अनुमान है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत

20 नवंबर को महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में वोट डाले गए। पूरे महाराष्‍ट्र में मतदान 65.11 प्रतिशत रहा, जो साल 1995 के विधानसभा चुनाव के बाद सर्वाधिक है। कोल्‍हापुर में सबसे ज्‍यादा, मुंबई में सबसे कम महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्‍यादा 76.25 प्रतिशत मतदान कोल्‍हापुर जिले में हुआ है। सबसे कम 52.07 प्रतिशत मतदान मुंबई शहर में रहा।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार अनुमान

चुनावों में सटीक भविष्‍यवाणी के लिए पहचान बना चुके राजस्‍थान के जोधपुर के पास फलोदी सट्टा बाजार ने भी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमान लगाया था। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान था कि महाराष्‍ट्र में भाजपा अगुवाई वाला महायुति गठबंधन की सरकार बन सकती है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाता

चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कुल मतदाता 9.63 करोड़ हैं। इनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला वोटर हैं। राज्य में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है। महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर कुल 4140 प्रत्याशी मैदान में है। महाराष्‍ट्र में 1.85 करोड़ युवा वोटर हैं, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है। 20.93 लाख युवा पहली बार पहली बार वोट डालेंगे। महाराष्‍ट्र में 12.43 लाख वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है। 47,392 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+