कौन हैं वरुण सरदेसाई? जिनका ब्रांदा ईस्ट से जीशान सिद्दीकी से होगा मुकाबला, जानें ठाकरे परिवार से कनेक्शन
Branda East seat Zeeshan Siddiqui vs Varun Sardesai: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के महायुद्धव का बिगुल बज चुका है। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच चुनावी जंग छिड़ चुकी है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं जिन पर चुनावी संग्राम रोचक होगा। इन्हीं सीटों में शामिल है मुंबई की बांद्रा ईस्ट की सीट।
बांद्रा ईस्ट सीट पर महायुति में शामिल अजित पवार की एनसपी के जिशान सिद्दीकी का मुकाबला उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UTB) के वरुण सरदेसाई से है। आइए जानते हैं बांद्रा ईस्ट की सीट पर एनसीपी के बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान के खिलाफ उद्दव ठाकरे की शिवसेना ने जिस वरुण सददेसाई को उतारा है वो कौन हैं और उनका ठाकरे परिवार से क्या कनेक्शन है?

जीशान सिद्दीकी के कब्जे में है बांद्रा ईस्ट सीट
बता दें जीशान सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं, जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई है। जीशान सिद्दीकी ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बांद्रा ईस्ट सीट से चुनाव लड़ा था और अविभाजित शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को बड़ी संख्या में वोटों से हराकर ये सीट अपने नाम की थी।
पिता के दिखाए रास्ते पर चल पड़े हैं जीशान सिद्दीकी
वहीं बाबा सिद्दीकी जिनका अपने क्षेत्र ही नहीं पूरे मुंबई के नामी हस्तियों में नाम शुमार था उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ही 49 सालों का कांग्रेस का साथ छोड़कर अजित पवार की एनसीपी ज्वॉइन की थी। वहीं उनकी हत्या के बाद बदले चुनावी समीकरण में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ एनसीपी ज्वॉइन कर ली। वहीं एनसीपी में सदस्यता लेते ही जीशान को बांद्रा ईस्ट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया है।
बांद्रा ईस्ट पर जीशान सिद्दीकी को क्या मिलेगी जीत?
बांद्रा ईस्ट सीट पर जीशान सिद्दीकी उद्दव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) से उतारे वरुण सरदेसाई को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। जीशान भले ही इस बार कांग्रेस के बजाय एनसीपी से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान को अपने क्षेत्र में सिमपैथी वोट मिलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा अपने क्षेत्र में जीशान सिद्दीकी ने खूब काम किया है, ऐसे में शिवसेना यूबीटी के वरुण सददेसाई का जीशान को हरा पाना कड़ी चुनौती नजर आ रही है।
कौन हैं वरुण सरदेसाई? जो देंगे जीशान सिद्दीकी को टक्कर
जीशान सिद्दीकी को बांद्रा सीट से टक्कर देने वाले वरुण सददेसाई की उम्र 31 साल है और वो उद्दव ठाकरे की पत्नी की सगी बहन के बेटे हैं। यानी वरुण आदित्ज ठाकरे के मौसी के बेटे हैं। पेशे से सिविल इंजीनियर वरुण सददेसाई उद्दव ठाकरे वाली शिवसेना के युवा विंग के नेता हैं। वरुण सददेसाई ने 2019 के चुनाव में शिवसेना के लिए जमकर प्रचार किया था।
मुंबई विवि के सीनेट चुनाव में वरुण ने बैकरूम मैनेजर का काम संभाला, जिसमें शिवसेना ने 10 सीटें जीती थीं। इसके अलावा अप्रैल 2020 में भाजपा के सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के विरोध में शिवसेना ने जो प्रदर्शन किया उसमें वरुण ने अहम भूमिका निभाई थी। याद रहे राणा कपल ने ठाकरे हाउस मातोश्री के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करे जमकर सुर्खियां बटोरी थी।












Click it and Unblock the Notifications