Baramati Chunav Result 2024: बारामती चुनाव परिणाम, सुबह से दोपहर तक छाए रहे अजित पवार

Baramati Ajit Pawar Result in Maharashtra Election 2024: बारामती सीट पर 20 में से 17 राउंड की मतगणना में एनसीपी नेता अजित पवार को 157594 वोट व उनके भतीजे युगेंद्र पवार एनसीपी एसपी को 69108 वोट मिले हैं। अजित पवार की लीड 88486 है। अजित पवार ने मतगणना शुरू होने के साथ ही बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज 23 नवंबर को सभी 288 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। बारामती सीट के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है, क्‍योंकि यहां चाचा भतीजा के बीच जंग है। महाराष्‍ट्र चुनाव की VIP, हॉट, सबसे चर्चित और हाई वोल्टेज सीट बारामती एनसीपी के अजित पवार के सामने उनके भतीजे युगेंद्र पवार हैं, जो शरद पवार गुट से हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा अगुवाई वाले महायुति व कांग्रेस अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच टक्‍कर है। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्‍टी सीएम अजित पवार व देवेंद्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार व नाना पटोले की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।

Result Baramati Ajit Pawar

महायुति vs महाविकास अघाड़ी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में भाजपा के अलावा सीएम एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना व डिप्‍टी सीएम शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना शामिल है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। इनके अलावा अन्‍य दल भी हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल

20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्‍त होने के बाद विभिन्‍न न्‍यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के कुल 11 एग्जिट पोल आए हैं। इनमें से 8 में बीजेपी के गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का दावा किया गया है, जबकि 3 में कांग्रेस गठबंधन एमवीए की सरकार बनने का अनुमान है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत

20 नवंबर को महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में वोट डाले गए। पूरे महाराष्‍ट्र में मतदान 65.11 प्रतिशत रहा, जो साल 1995 के विधानसभा चुनाव के बाद सर्वाधिक है। कोल्‍हापुर में सबसे ज्‍यादा, मुंबई में सबसे कम महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्‍यादा 76.25 प्रतिशत मतदान कोल्‍हापुर जिले में हुआ है। सबसे कम 52.07 प्रतिशत मतदान मुंबई शहर में रहा।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार अनुमान

चुनावों में सटीक भविष्‍यवाणी के लिए पहचान बना चुके राजस्‍थान के जोधपुर के पास फलोदी सट्टा बाजार ने भी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमान लगाया था। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान था कि महाराष्‍ट्र में भाजपा अगुवाई वाला महायुति गठबंधन की सरकार बन सकती है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाता

चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कुल मतदाता 9.63 करोड़ हैं। इनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला वोटर हैं। राज्य में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है। महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर कुल 4140 प्रत्याशी मैदान में है। महाराष्‍ट्र में 1.85 करोड़ युवा वोटर हैं, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है। 20.93 लाख युवा पहली बार पहली बार वोट डालेंगे। महाराष्‍ट्र में 12.43 लाख वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है। 47,392 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+