Maharashtra Election 2024: अठावले की मांग, महाराष्ट्र चुनाव में RPI को मिलनी चाहिए 10 से 12 सीटें
Union Minister Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ महायुति में सहयोगी उनकी पार्टी आरपीआई (ए) को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए।
नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि आरपीआई-ए अपने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी और विदर्भ में तीन से चार सीटें मांगेगी, जिसमें उत्तर नागपुर, उमरेड (नागपुर), यवतमाल में उमरखेड़ और वाशिम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Elections 2024: अजित पवार वाली एनसीपी को नया चुनाव चिन्ह दिया जाए: सुप्रिया सुले
अठावले की पार्टी महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल है।
अठावले बोले- हमने 18 संभावित सीटों की लिस्ट बनाई
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, "आरपीआई-ए ने 18 संभावित सीटों की सूची बनाई है, जिसे वह कुछ दिनों में महायुति सहयोगियों के साथ साझा करेगी और सीट बंटवारे के समझौते में कम से कम 10 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है।" उन्होंने कहा कि भाजपा, शिवसेना और राकांपा को अपने कोटे से उनकी पार्टी के लिए चार-चार सीटें देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav: क्या महाराष्ट्र को इस बार मिलेगी अपनी पहली महिला मुख्यमंत्री?
अठावले बोले- हमें मंत्री पद का किया गया था वादा, लेकिन नहीं मिला!
इस सप्ताह की शुरुआत में पालघर में अठावले ने दावा किया था कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को महायुति सरकार में शामिल करने के कारण आरपीआई (ए) को वादे के बावजूद राज्य में कोई मंत्री पद नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को कैबिनेट पद, दो निगमों के अध्यक्ष और जिला स्तरीय समितियों में भूमिका देने का वादा किया गया था, लेकिन पवार के शामिल होने के कारण यह सब नहीं हो सका।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा में 103 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, उसके बाद शिवसेना 40, राकांपा 41, कांग्रेस 40, शिवसेना (यूबीटी) 15, राकांपा (सपा) 13 और अन्य 29 हैं। कुछ सीटें खाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications