महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, 99 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें किस को कहां से टिकट?
Maharashtra Election 2024 BJP Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार 20 अक्टूबर को जारी कर दी है। इस लिस्ट में 99 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके गढ़ नागपुर दक्षिण पश्चिम (नागपुर साउथ वेस्ट) से मैदान में उतारा गया है। वहीं कामठी से राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को टिकट दिया गया है।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा के बाद पहली लिस्ट जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav: कांग्रेस बोली- AIMIM भाजपा की बी टीम, जो जीतने के लिए नहीं वोट काटने के लिए लड़ रही चुनाव
अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण भोकर से लड़ेंगी चुनाव
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण ने भोकर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। श्रीजया इस फरवरी 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा ने घाटकोपर पश्चिम से राम कदम, चिकली से श्वेता महाले पाटिल, कांकावली से नीतीश राणे को टिकट दिया है।
सूची में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष सेलार का नाम भी शामिल है, जिन्हें वांद्रे पश्चिम सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को कंकावली से मैदान में उतारा गया है, जिस सीट का वह वर्तमान में विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में जामनेर से गिरीश महाजन, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, कोलाबा से राहुल नार्वेकर और सतारा से छत्रपति शिवाजी के वंशज छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Maharashtra elections: सपा मुखिया अखिलेश यादव की हुंकार- महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे तय करेंगे देश का भविष्य
Maharashtra chunav 2024: भाजपा के 99 उम्मीदवारों की लिस्ट
- राजेश उदेसिंह पाडवी: शहादा सीट
- विजयकुमार कृष्णराव गावित: नंदुरबार सीट
- अनूप अग्रवाल: धुले सिटी सीट
- जयकुमार जितेंद्र सिंह रावल: सिंदखेड़ा सीट
- काशीराम वेचन पावरा: शिरपुर सीट
- अमोल जावले: रावेर सीट
- संजय वामन सावकारे: भुसावल
- सुरेश दामू भोले :जलगांव सिटी
- मंगेश रमेश चव्हाण: चालीसगांव सीट
- गिरीश दत्तात्रेय महाजन: जामनेर सीट
- श्वेता विद्याधर महाले: चिखली सीट
- आकाश पांडुरंग फुंडकर: खामगांव सीट
- संजय श्रीराम कुटे: जलगांव (जामोद) सीट
- रणधीर प्रल्हादराव सावरकर: अकोला ईस्ट सीट
- प्रताप जनार्दन: धामंगांव रेलवे सीट
- प्रवीण तायडे : अचलपुर सीट
- राजेश बकाने: देवली सीट
- समीर त्र्यंबकराव कुणाावार: हिंगणघाट सीट
- पंकज भोयर: वर्धा सीट
- समीर दत्तात्रेय मेघे: हिंगना सीट
- मोहन गोपालराव माते: नागपुर साउथ सीट
- कृष्णपंचम खोपड़े: नागपुर ईस्ट सीट
- विजय भरतलाल: तिरोरा सीट
- विनोद अग्रवाल: गोंदिया सीट
- संजय हनवंतरावस: अमगांव सीट
- कृष्णा दामाजी गजबे: आर्मोरी सीट
- सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार: बल्लारपुर सीट
- बंटी भांगड़िया: चिमूर सीट
- संजीवरेड्डी बापुराव: वानी सीट
- अशोक रामाजी उइके: रालेगांव सीट
- मदन मधुकरराव: यवतमाल सीट सीट
- भीमराव रामजी केरम: किनवट सीट
- श्रीजया चव्हाण : भोकर सीट
- राजेश संभाजी पवार: नायगांव सीट
- तुषार राठौड़: मुखेड़ सीट












Click it and Unblock the Notifications