महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दी ईद-उल-अजहा त्योहार की बधाई
Devendra Fadnavis Eid Al Adha: देशभर में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ईद-उल-अजहा की बधाई दी है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर पोस्ट कर जनता तो ईद-उल-अजहा की मुकारकबाद दी है। इस त्योहार को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर पोस्ट कर देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ''सभी मुस्लिम भाइयों को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं।''

ये भी पढ़ें- 'मुंबई में लहराएगा भगवा', BMC चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस बड़ा दावा
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित कई अन्य लोगों ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा, "सभी को ईद मुबारक, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को। ईद-उल-अजहा का त्योहार कल्याण, त्याग, करुणा और दान का संदेश देता है। आइए हम एक देखभाल और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए इन महान मूल्यों के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें।"
अजीत पवार ने राज्य के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शांति, त्याग और समर्पण का प्रतीक 'बकरीद' सभी के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य लाए। उन्होंने कहा कि "समाज में एकता, भाईचारा, सद्भाव बढ़ना चाहिए।'
ये भी पढ़ें- नागपुर की दिव्या देशमुख ने जीता विश्व जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब, फडणवीस ने दी बधाई
देवेंद्र फडणवीस ने बंगाल रेल हादसे पर भी जताया दुख
उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस रेल हादसे पर भी ट्वीट कर खुद जताया है। कंचनजंगा एक्सप्रेस एक्सीडेंट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।
उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रंगपानी स्टेशन के नजदीक कंचनजंगा एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने की हृदयविदारक सूचना मिली। इस दुखद घटना पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।ओम शांति।''












Click it and Unblock the Notifications